6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
दौसा. पीचूपाड़ा विद्यालय के तालाबंदी कर छात्रों ने हाइवे पर लगाया जाम
Play video

दौसा. पीचूपाड़ा विद्यालय के तालाबंदी कर छात्रों ने हाइवे पर लगाया जाम

अध्यापकों के तबादले का मामला

Google source verification

दौसा/बांदीकुई. अध्यापकों के तबादले को लेकर पीचूपाड़ा कलां में छात्र छात्राओं का गुस्सा फूट पडा़।
बडी़ संख्या में छात्र छात्राओं ने विद्यालय के खुलने के समय पर तालाबंदी कर अलवर – ङ्क्षसकदरा मेगा हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे कुछ समय के लिए सड़क यातायात ठप हो गया।
स्कूली छात्रों का कहना था कि विज्ञान व संस्कृत विषय के वरिष्ठ अध्यापकों का तबादला किया गया जिसे तत्काल रूप से निरस्त कर पुन: तबादला किए गए अध्यापकों को अध्यापन के लिए लगाया जाए। मांगो को लेकर छात्रों ने मेगा हाइवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। ङ्क्षप्रसिपल, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की और आश्वासन देकर जाम खुलवाकर विद्यालय का ताला खुलवाया गया। जाम के दौरान हाइवे पर वाहनों.की लंबी कतारे देखने को मिली। चालकों और राहगीरों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते विद्यालय में अध्ययनरत छात्र
खेड़ला. उप तहसील मुख्यालय खेड़ला में स्थित शहीद मोहन लाल गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय में स्थित हैंडपंप के पानी मैं काफी मात्रा में फ्लोराइड होने के कारण वह भी पीने योग्य नहीं है तथा वर्तमान में हैण्डपंप भी काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है।
प्रधानाचार्य संपत राम महावर ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी पानी के लिए छोटे बच्चों को झेलनी पड़ती है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

चार विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए साढ़े 62 लाख की स्वीकृति
लालसोट. राज्य सरकार ने क्षेत्र के पांच सरकारी विद्यालयों में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए साढ़े 62 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है।
चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना ने बताया कि खोहरापाड़ा व गांधीशाला विद्यालयों मेंं 15-15 लाख,हेमल्यावाला विद्यालय में साढे 22 लाख और रायमलपुरा विद्यालयों में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति जारी की गई है।

तीन विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित
लालसोट. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के तहत लालसोट क्षेत्र के तीन और राजकीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित करने की स्वीकृति जारी की है।
इस स्वीकृति के साथ क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की संख्या बढकर 16 हो गई है। चिकित्सा मंत्री परसादीेलाल मीना ने बताया कि मटलाना, राजपुरा एवं दौसाड़ा गांवों के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में रूपांतरित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त रूपांतरित विद्यालय का संचालन इसी सत्र से शुरू कर दिया जाएगा और वर्तमान सत्र में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षा को ही अंग्रेजी माध्यम से रूपांतरित किया जाएगा। आगामी सत्रों में कक्षा 6 से 8 एवं तत्पश्चात पूर्व में जारी दिशा निर्देश के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।