
दौसा. टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में शॉर्ट मारकर मैच शुरू करते केबिनेट मंत्री।
दौसा. दौसा में टेनिसबाल क्रिकेट फेडरेशन कप 2021 का आगाज हुआ, जिस में देश के 19 राज्यों से 28 टीमें खेलने पहुंची हैं। रामकरण जोशी स्कूल खेल मैदान में फेडरेशन कप के उद्घाटन कार्यक्रम में उद्योग मन्त्री परसादीलाल मीना, दौसा विधायक मुरारीलाल मीना, कलक्टर पीयूष समारिया, एसपी अनिल बेनिवाल, पूर्वआरपीएससी सदस्य विनोद बिहारी शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी रमेश खंडेलवाल, डॉ कुलदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन में मन्त्री परसादीलाल मीना व विधायक मुरारीलाल मीना ने दौसा में हो रहे राष्ट्रीय स्तर के टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता को बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्री परसादीलाल मीना ने बैटिंग कर खेल का शुभारम्भ किया।
उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा खेल जहां शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य के लिए जरूरी है वही खेलों के माध्यम से अपना भविष्य भी बनाया जा सकता है । अध्ययक्षता करते हुए दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने कहा कि कई राज्यों की टीमें आने से खेलो के प्रति तो आकर्षण बढ़ेगा ही साथ ही खिलाडिय़ों को एक दूसरे राज्यों की संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा।
जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने कहा आयोजन समिति का यह एक सफल प्रयास है कि दौसा में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एसपी अनिल बेनीवाल ने कहा युवा मोबाइल के चलते खेलो से दूर होता जा रहा है इस तरह के आयोजन होने से युवा पीढ़ी का रुख खेलो की तरफ बढ़ेगा। वही आरपीएससी के पूर्व सदस्य विनोद बिहारी शर्मा ने कहा खेलों से मनोविकार दूर होते हैं। आयोजन समिति की मीडिया प्रभारी पार्षद ममता शर्मा ने सभी का आभार जताया।
आयोजन समिति के मुख्य समन्वयक रमेश खंडेलवाल ने अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाने का एलान किया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। महासचिव राजेश सैदावत,उपाध्य दिनेश खंडेलवाल, रामनिवास गोयल ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव इमरान अहमद लारी, इंटरनेशनल कॉर्डिनेटर डॉ. लतीफ ,विदर्भ के सचिव राजकुमार शर्मा, फैडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य अतरआलम, सुरेन्द्र गहलोत सचिव हरियाणा, राजस्थान एशोशिएन के वरि., उपाध्यक्ष ठाकुरमल शर्मा,उपाध्यक्ष शफी मौहम्मद, बाडमेर सचिव हापूराम चौधरी, अजमेर सचिव डा वाय के खन्ना पहुंचे व फेडरेशन कप की कमान संभाली।
Published on:
18 Nov 2021 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
