8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा. सवामणी कर घर लौट रहे लोगों की जीप अनियंत्रित होकर पलटी

छह में से दो घायलों को एसएमएस जयपुर किया रैफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 11 May 2023, 4:07 PM IST

दौसा. सवामणी कर घर लौट रहे लोगों की जीप अनियंत्रित होकर पलटी

दौसा. सवामणी कर घर लौट रहे लोगों की जीप अनियंत्रित होकर पलटी

दौसा. नकटीघाटी दौसा सड़क मार्ग पर खवारानीजी गांव के तीन मोरिया घुमाव में एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जीप में सवार 6 जने घायल हो गए। एम्बुलेंस पीएमटी लोकेश सैनी ने बताया कि जीप में सवार लोग जमवारामगढ़ दांत माता के सवामणी कर वापस अपने गांव दौसा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नकटीघाटी दौसा सड़क मार्ग पर खवारानीजी के तीन मोरिया के समीप सड़क के घुमाव पर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर लोग एकत्रित हो गए।
सूचना के बाद एम्बुलेंस व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमवारामगढ़ ले जाया गया। वहां घायलों का उपचार करके चार लोगों को छुट्टी दे दी तथा गंभीर घायल बाबूलाल पुत्र नारायण मीणा तथा राजेन्द्र पुत्र रामजीलाल निवासी टीटोली जिला दौसा को एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया।

यह हुए घायल
सीता देवी (27) पत्नी मुकेश, राजेंद्र (25) पुत्र रामजीलाल मीणा, बाबूलाल (60) पुत्र नारायण, मीनाक्षी (20) पुत्री रामकिशन, प्रभाती (70) पत्नी साधु राम, रामरतन (38) पुत्र प्रभाती लाल सभी निवासी टीटोली जिला दौसा घायल हो गए।

निगम कर्मचारियों से मारपीट, मोबाइल एवं ङ्क्षप्रटर तोड़ा
दौसा. विद्युत निगम बडिय़ाल कलां के अधीन धांधोलाई गांव में अवैध रूप से लगे मीटर को हटाने की कार्रवाई करने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मोबाइल, ङ्क्षप्रटर आदि को तोड दिया। इस संबंध मेंं कनिष्ठ अभियंता आदित्य ङ्क्षसह ने बांदीकुई थाने में मामला दर्ज कराया है।
कनिष्ठ अभियंता ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार को कर्मचारी विश्वेन्द्र ङ्क्षसह एवं महेश मेहरा जो कि 11 केवी फीडर रलावता पर कार्यरत है। धांधोलाई गाव की नया कुआ ढाणी में अवैध रूप से लगे मीटर को हटाने की कार्रवाई के दौरान करीब 15-20 लोगो ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं ङ्क्षप्रटर को छीनकर तोड दिया। इस दौरान कर्मचारी महेश मेहरा को जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। उक्त कर्मचारी को बंधक भी बना लिया। जबकि दूसरा कर्मचारी विश्वेन्द्र जान बचाकर भाग निकला तथा अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।