6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा: कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, 315 पॉजिटिव

जिले में संक्रमण का कहर जारी : मृतकों में दौसा नगरपालिका की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, रिटायर्ड एएनएम भी शामिल  

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Apr 30, 2021

दौसा: कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, 315 पॉजिटिव

दौसा: कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, 315 पॉजिटिव


दौसा. जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। व्यक्ति के शरीर को संक्रमित करने के साथ ही अब तो जिंदगियां भी लील रहा है। वायरस संक्रमित मरीजों के साथ-साथ कोरोना से मृतकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना से गुरुवार रात को एक व शुक्रवार दिन में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं जिले में 1110 मरीजों के सैम्पलों की जांच में से 315 जने भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़ों व मौतों से जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग के साथ आमजन की चिंता भी बढ़ती जा रही है।


जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सीएल मीना ने बताया कि मृतकों में दौसा की छतरीवाली ढाणी निवासी एवं दौसा नगरपालिका की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष छाजीदेवी मीना (83), बांदीकुई की एक रिटायर एएनएम जेसी जोसफ (62) व बांदीकुई की एक महिला इन्दु शर्मा (36) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या 40 हो गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है, लेकिन विभाग की सूची में मौत के एक-दो दिन बाद शामिल किया जाता है। सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 1 हजार 110 मरीजों की कोविड जांच की रिपोर्ट आई, जिनमें से 315 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दौसा शहर एवं ब्लॉक के 107 मरीज, महुवा के 78, लालसोट के 56, बांदीकुई के 39 व सिकराय के 35 मरीज शामिल है।


अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6 हजार 734 पर पहुंच गया है। अभी 2 हजार 483 मरीज एक्टिव हैं। जबकि 4 हजार 211 मरीज रिकवर हो चुके हैं। शुक्रवार को 1267 लोगों के जांच के लिए सैम्पल लिए गए हैं। 1267 मरीज होम आइसोलेशन पर है। 1 हजार 663 मरीजों को जांच का इंतजार है। अब यदि अप्रेल महीने की बात जाए तो 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक जिले में 25 हजार 275 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं, जिनमें से 4 हजार 280 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं।


दौसा में यहां इतने मरीज पॉजिटिव
दौसा ब्लॉक में जौण के 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार खैरवाल में 13 मनरेगा मजदूर, चांदराना में आठ मजदूर, पीएचसी सोमनाथ में जांच कराने वाले 20 लोग, सैंथल मोड़, इंद्रा कॉलोनी, अशोक नगर, आदर्श कॉलोनी, रामकुण्ड कॉलोनी के तीन, हाउसिंग बोर्ड, मधुवन विहार कॉलोनी के तीन, श्याम कॉलोनी, करणी विहार, पापड़दा में दो, डागोलाई में एक सहित कई मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं।


मौत के अगले दिन आई पॉजिटिव रिपोर्ट
शहर की आदर्श कॉलोनी में एक बुजुर्ग की मौत के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं शुक्रवार को चिकित्सा विभाग की ओर से जारी की गई पॉजिटिव मरीजों की सूची में बुजुर्ग का नाम आ गया। ऐसे में अंतिम संस्कार आदि में शामिल रहे लोगों में हड़कम्प मच गया। इस मामले में चिकित्सा विभाग की लापरवाही भी नजर आती है। 27 अप्रेल को मरीज ने कोविड टेस्ट करा लिया था। इसके तीन दिन बाद पॉजिटिव की रिपोर्ट जारी की गई है।