6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

झींझण गांव का मामला:परिजनों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग-

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Oct 15, 2020

खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

सिकंदरा(दौसा). कस्बे के समीप झींझण गांव में गुरुवार सुबह घर के समीप एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में लाकर पोस्टमार्टम कराया। सहायक उप निरीक्षक मानसिंह गुर्जर ने बताया कि अभय कमांड से सूचना मिली थी कि झींझण गांव में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तो पहलापाड़ा ढाणी में मुकेश (35) पुत्र रामस्वरूप गुर्जर के पेड़ से पगड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने युवक के शव को पुलिस के पहुंचने से पहले ही पेड़ से उतार लिया था। पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच पड़ताल कर ग्रामीणों के बयान लिए तथा शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में ले आई। जहां पर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा के सैंपल लिए गए। मृतक के चचेरे भाई अमर सिंह गुर्जर ने मुकेश की पेड़ से पगड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में परिजनों ने युवक की मौत संदिग्धावस्था में बताया जाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परिवार में अकेला पुरुष था मुकेश-
ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश के पिता की 8 वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। मुकेश एक पैर से विकलांग था। वह मां व पत्नी के साथ ही घर पर रहता था। उसकी पत्नी के कुछ वर्ष पूर्व पुत्र हुआ था, लेकिन जन्म बाद ही नवजात पुत्र की मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार में मुकेश एकमात्र पुरुष था। मुकेश की मौत होने से पीडि़त महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।