10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंश्योरेंस कंपनी को ढाई लाख रुपए भुगतान करने का फैसला सुनाया

सडक़ दुर्घटना में घायल होने पर बीमा क्लेम का है मामला, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

Apr 03, 2018

bandikui court

बांदीकुई. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच दौसा ने एक बीमा कंपनी को बीमा क्लेम पेटे पीडि़त को ढाई लाख रुपए देने एवं क्षतिपूर्ति बतौर 20 हजार रुपए एक माह में अदा किए जाने का फैसला सुनाया है। अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिवादी संतोष कुमार शर्मा पान वाले ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत 11 जनवरी 2017 को उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच के समक्ष वाद दायर किया कि उन्होंने स्टार हैल्थ एण्ड अलाईड इंश्योरेंस कपंनी में 10 लाख रुपए बीमाधन की एक मैडिक्लेम हैल्थ एण्ड एक्सीडेंट पॉलिसी 21 अक्टूबर 2014 को कराई थी।

पालिसी के तहत परिवादी एवं उसके परिवार के कोई भी सदस्य के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बीमा क्लेम राशि का भुगतान किया जाना था। इसी कड़ी में 11 अक्टूबर 2015 को परिवादी का पुत्र नितिश कुमार शर्मा रैणी से बांदीकुई आते समय सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवादी के पुत्र के ईलाज में करीब 5 लाख रुपए का खर्च हो गए। परिवादी ने बीमा क्लेम भुगतान के लिए बीमा कंपनी में क्लेम फार्म पेश किया, लेकिन कंपनी की ओर से बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया और 14 सितम्बर 2016 को पत्र जारी कर एक लाख रुपए मुआवजा राशि देने के लिए कहा

लेकिन परिवादी ने उपचार पर खर्च हुई पूरी राशि के भुगतान की मांग की। इस पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच अध्यक्ष डॉ.बृजमोहन बंसल एवं सदस्यों ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत परिवाद स्वीकार कर सम्बंधित कंपनी को उसके पुत्र नितिश कुमार को स्थाई अयोग्यता होने बाबत बीमा क्लेम पेटे ढाई लाख रुपए अदा करने एवं 14 सितम्बर 2016 से 9 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी अदा किए जाने के आदेश दिए। वहीं शारीरिक एवं मानसिक वेदना क्षतिपूर्ति हेतू 15हजार एवं परिवाद व्यय पांच हजार रुपए भी अदा किए जाने का आदेश दिया है।

पूजा अर्चना कर सुनी कहानी
बडिय़ाल कलां. उपतहसील क्षेत्र में सुहागिनों के सुहाग का प्रतीक वैशाख मास की चौथ का व्रत पारंपरिक तरीके से मनाया गया। महिलाओं में पर्व को लेकर अच्छा खासा उत्साह दिखाई दिया।चोैथ पर चौथ माता मंदिरों में महिला श्रृद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमडना शुरू हो गई। सुहागिन महिलाएं स्नानादि कार्यो से निवृत होकर विभिन्न रंग बिरंगे परिधानों में सज धजकर पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंची।महिलाओं ने चौथ माता की पूजा अर्चना क र सुहाग की लंबी उम्र,घर में सुख शांति की कामना की।चौथ माता की कहानी सुनकर बड़ी बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आर्शीवाद लिया।