6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा दरबार, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Devotees gathered for darshan on Shri Krishna Janmashtami: श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा माहौल कृष्णमय बना रहा

2 min read
Google source verification
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा दरबार, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा दरबार, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

दौसा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जिलेभर में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों से मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई। विभिन्न रूपों में सजी भगवान राधा-श्रीकृष्ण-की झांकियों के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा माहौल कृष्णमय बना रहा।

Devotees gathered for darshan on Shri Krishna Janmashtami


देवनगरी दौसा में पूरे दिन भगवान श्रीकृृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिरों में भजनों की गूंज सुनाई दी। मंदिरों की विशेष सजावट कर नटखट, माखनचोर, दही हांडी फोड़ आदि झांकियां सजाई गई। झांकियों के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मंदिरों के गर्भगृह तथा बाहरी आवरण पर रंग-बिरंगी रोशनी लगाकर आकर्षक साज-सज्जा की गई। कान्हा जन्म पर बधाई गाकर आरती उतारी गई।

Devotees gathered for darshan on Shri Krishna Janmashtami


शहर के गिरिराजधरण मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कोरोना के चलते यहां सुबह से ही झांकी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दी गई, ताकि शाम को एकसाथ भीड़ ना हो। मंदिर में देव प्रतिमाओं का भव्य शृंगार देखकर श्रद्धालु मोहित हो गए। इसी तरह श्याम मन्दिर चरणधाम में शाम चार बजे से झांकी खोल दी गई। बेरिकेडिंग से महिला-पुरुष अलग-अलग लेन में आकर दर्शन करते रहे। महलनुमा दरबार के बीच रत्नजडि़त पोशाक में झांकी मनमोहक रही।

Devotees gathered for darshan on Shri Krishna Janmashtami

मोदी का तिबारा स्थित गोविन्ददेव में भी दिनभर श्रद्धा की बयार बही। वहीं दुर्गामंदिर, पंच महादेव सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी पर झांकी सजाकर विशेष आयोजन किए गए। रात बारह बजे कान्हा जन्म तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रसाद ले जाकर व्रत-उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर में सागार किया।

Devotees gathered for darshan on Shri Krishna Janmashtami

महुवा. उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिनभर भक्त मंदिरों की सजावट में लगे रहे। शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम शुरू हो गए। कई जगह राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां भी सजाई गई।


मंडावर. तहसील स्थित श्रीगोपालजी व सत्यनारायण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ठाकुरजी की मनमोहक झांकी सजाई गई। महंत गोवर्धन दास शर्मा ने बताया कि मनमोहक आभूषणों व वस्त्रों से ठाकुरजी का शृंगार किया गया। झांकी देखने के लिए रात तक ग्रामीणों का तांता लगा रहा। ठाकुरजी को अनेक प्रकार के व्यंजन सहित पंजरी व दही का भोग लगाकर प्रसादी को भक्तों में वितरित किया गया।

Devotees gathered for darshan on Shri Krishna Janmashtami