11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर उपचुनाव सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है भाजपा-गहलोत

जयपुर से धौलपुर जाते समय रविवार सुबह दौसा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Dholpur by-election is misusing government machinery BJP-Gehlot

Dholpur by-election is misusing government machinery BJP-Gehlot

दौसा. जयपुर से धौलपुर जाते समय रविवार सुबह दौसा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया। इस दौरान गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उपचुनाव में भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। सारे मंत्रियों का वहां लगा रखा है।

उन्होंने कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। परिणाम से माहौल बनता है। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव व लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत की कोई चर्चा नहीं कर रहा। मीडिया सिर्फ उत्तरप्रदेश ही दिखा रहा है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुरारीलाल मीना, उपाध्यक्ष प्रहलाद मीना, प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, कन्हैयालाल सैनी, उमाशंकर मीना, जाबिर खान, मुरलीमनोहर शर्मा, रामनाथ राजोरिया, विनोद बैंदाड़ा, अनिल शर्मा सहित कईकार्यकर्तामौजूद थे।

बांदीकुई. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धौलपुर उपचुनाव प्रचार के लिए खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस से जाते समय रविवार सुबह कांग्रेसियों ने जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व मेें स्टेशन पर स्वागत किया। गहलोत ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में अभी से कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाकर चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।

कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण मीणा, दीनबंधु शर्मा, मधुसूदन द्विवेद्वी, जनजागृति मंच अध्यक्ष अर्जुन सोनी, आयुष शर्मा, वेदप्रकाश मिश्रा, रामकिशन मीणा, विमल शर्मा, शुभम जौहरी, भुवनेश लखेरा, विपिन कटारिया एवं नवीन सैनी आदि मौजूद थे।

मंडावर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रेलवे स्टेशन पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कुशल-क्षेम पूछकर संगठन हित में कार्य करने की बात कही।

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य रोशन हवलदार, शंकर हुड़ला, अशोक भंडपुरा, रामनिवास गोयल, हजारी लाल, जसवंत, सतीश सैनी, सादिक, घनश्याम टुडियाना, बाबूलाल, बबलू सैनी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग