10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायमण्ड व ब्लूस्टार क्लब रहे विजेता

जिला स्तरीय बॉस्केटबॉल चैम्पियनशिप

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

Apr 14, 2018

बास्केटबॉल

बांदीकुई. दौसा जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को रेलवे कॉलोनी स्थित खेल मैदान में जिला स्तरीय जुनियर बास्केटबॉल चैम्पियन का उदघाटन हुआ। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते जिले की स्थापना के 27 वर्ष बाद भी जिले में बॉस्केटबॉल खेल को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। खेल मैदानों की कमी खिलाडिय़ों के लिए परेशानी बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रतिभाएं संघर्ष कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल खिलाडिय़ों को 70 वर्ष पुराने बास्केटबॉल मैदान का सहारा लेकर अभ्यास करना पड़ता है। जबकि क्षेत्र की बालिका खिलाड़ी चार बार स्टेट चैम्पियनशिप का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अपने कोटे से उपखण्डवार एक-एक बास्केटबॉल खेल मैदान का निर्माण कराए। इससे खेल गतिविधियों केा बढ़ावा मिल सके। उदघाटन का पहला मैच के बालक वर्ग में डायमण्ड क्लब बांदीकुई ने सरस्वती विद्या विहार माध्यमिक विद्यालय को 25-23 से हराया।

बालिका वर्ग की टीम में ब्लू स्टार क्लब ने बीजी क्लब को 16-10 पराजित किया। विजेता टीम की ओर से चिराग सेठी ने 12 व शीतल मीणा ने 10 अंक बनाए। दौसा जिला बास्केटबॉल संघ जिला उपाध्यक्ष जयनारायण वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे बालिकका वर्ग में पहला मैच मॉर्डन पब्लिक स्कूल व डायमण्ड क्लब के बीच एवं बालक वर्ग में रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय व बीजी क्लब दौसा के बीच खेला जाएगा। इस चैम्पियनशिप में बालक-बालिका वर्ग में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। निर्णायक मण्डल की भूमिका सतीश यादव व मनीष मिश्रा ने निभाई। चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार शाम 4 बजे होगा। इस मौके पर रमेशचंद मीणा एवं सतीश यादव ने भी प्रतियोगिता में बढ़चढक़र हिस्सा लिया।

आवारा पशुओं के लिए आश्रय सेवा दे


बांदीकुई. जिला पशुता क्रुरता निवारण समिति सदस्या पुष्पा डोई ने क्षेत्र में विचरण कर रहे आंवारा पशुओं को पकड़वा कर आश्रय सेवा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांदीकुई नगर पालिका क्षेत्र में सैकड़ों आंवारा मवेशी आम रास्तों घूमते हैं। सब्जी मंडी में तो लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। महिलाओं के सब्जी से भरे थैले तक छीन ले जाते हैं। अब तक ये आंवारा पशु कई लोगों को चोटिल तक कर चुके हैं। उन्होंने जिला कलक्टर से कार्य योजना बनाकर आंवरा जानवरों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण कराने की मंाग की है। (नि.स.)