6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान रही अव्यवस्था

उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां : धक्का मुक्की के बाद बुलानी पड़ी पुलिस

2 min read
Google source verification
कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान रही अव्यवस्था

लालसोट के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय में शिक्षकों की कोरोना वैक्सीन के लिए उमड़ी शिक्षकों की उमड़ी भीड़।

लालसोट. शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय पर बनाए गए कोरोना वैक्सीन सेंटर पर उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब एक साथ शिक्षकों की भीड़ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जा पहुंची। शिक्षकों की भीड़ के चलते हालात बेकाबू हो गए और कोरोना को रोकने के लिए बताए गए मूलमंत्रों में एक सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह धज्जियां ही उड़ती नजर आई। इस दौरान धक्का मुक्की होने के बाद हालात को संभालने के लिए पुलिस को भी बुलानी पड़ी। जानकारी के अनुसार बुधवार को लालसोट ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्यक्रम जारी किया गया था।
इसके चलते यहां करीब चार सौ शिक्षकों को एक ही दिन में कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी थी। सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर पर शिक्षकों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। सुबह करीब 11 बजे तक दर्जनों की भीड़ पहुंचने से व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई और शिक्षक कतार को छोड़ वैैक्सीनसेंटर के बाहर हुजूम बना भीड़ कर खड़े हो गए। इसके चलते चिकित्सालय की लेब पर मरीजों का भी जाना दूभर हो गया और भीड़ के चलते कुछ तक लेब को ही बंद करना पड़ गया। अव्यवस्थाओं के दौरान एक - दो बार धक्का-मुक्की तक की नौबत आ पहुंची। मामला बढ़ता देख कर मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली भी पहुंचे और हालात को संभालने के लिए प्रयास करते हुए शहर केे शिक्षकों को दोपहर बाद आने के निर्देश दिए। इस दौरान लालसोट के अशोक शर्मा राउमावि के प्रधानाचार्य देवेन्द्र मिश्रा भी लगातार शिक्षकों को भीड़ नही करने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए कहते नजर आए, लेकिन भीड़ के चलते उनके भी प्रयास नाकाम रहे। इस दौरान कई महिला शिक्षक भी भीड़ में खड़़़े रह कर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई।
मामले की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर मौलाराम की अगुवाई में लालसोट पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा और शिक्षकों को कतार में खड़ा करवाया। इसके बाद भी अपराह्न तीन बजे तक शिक्षकों को कतार में खड़ा रहकर इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद ही हालात कुछ काबू में आ सके। कोरोना वैक्सीन लगवाने के दौरान अव्यवस्थाओं के आलम को लेकर राजस्थन शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि इन हालात के लिए शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग के अधिकारी जिम्मेदार है। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण माली ने बताया कि वैक्सीन का कार्यक्रम चिकित्सा विभाग की ओर से ही जारी किया गया था, जिसके तहत लालसोट में 358, रामगढ़ पचवारा में 182 व मंडावरी में 213 शिक्षकोंं को वैक्सीन लगाई जानी थी। (नि.प्र.)

नांगल राजावतान. उपखंड क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के बुधवार को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीताराम मीणा ने बताया कि नांगल राजावतान में 199 शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन लगाना प्रस्तावित था। इसमें से करीब 170 से अधिक के कोरोना वैक्सीन लगाई।


रामगढ़ पचवारा(लालसोट). रामगढ पचवारा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 169 शिक्षकों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. एलएसी मीना समेत सभी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि बुधवार को लालसोट, रामगढ़ पचवारा और मंडावरी में कुल 711 जनों को कोरोना की वैक्सीन दी गई, जिसमे शिक्षकों के साथ दूसरी बार वैक्सीन लगवाने वाले मेडिकल वर्कर भी शामिल हैं।(नि.प्र.)