11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपराधों पर रोक के लिए करेंगे डोर टू डोर सर्वे-एसपी चूनाराम

बांदीकुई थाने में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

Feb 04, 2018

 dausa sp chunaram jaat

बांदीकुई. शहर के सिकंदरा रोड स्थित पुलिस थाने का रविवार को पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुलिस का आमजन एवं परिवादी के साथ मधुर व्यवहार होना चाहिए। जबकि अपराधियों में भय कायम हो। पुलिस की ओर लोगों को त्वरित न्याय मिले। इसके लिए भी प्रयास किया जाएगे। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए शहर में डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। इसमें प्रत्येक मकान का पता, परिवार के सदस्यों की संख्या, वाहन से जुड़ी जानकारी एवं किराएदार के बारे में जानकारी हांसिल की जाएगी। इससे जो आपराधिक प्रवृति के लोग किराए पर रहते हैं।

उनकी जानकारी हांसिल होने से उनके खिलाफ नियत समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने थाना पुलिस को घटना के समय नियत समय पर पहुंचने, स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदमाश प्रवृति के लोगों को पाबंद करने की बात कही। उन्होंने बीट प्रभारियों को नियमित अपने बीट क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलने की बात कही। वहीं सिकंदरा रोड बस स्टैण्ड एवं आगरा फाटक पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए। लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोलवा एवं बसवा थाने का भी अवलोकन किया और क्षेत्र में अपराधों की स्थिति से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्तियां कर रही है।शीघ्र ही नफरियों की कमी से भी राहत मिल सकेगी। इस मौके पर पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां, थानाधिकारी निरंजनपालसिंह, सब इंस्पेक्टर अशोक झांझडिय़ा भी मौजूद थे। इससे पहले पुलिस के जवानों ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

जेसीबी से दुकान तोडऩे के मामले में चार गिरफ्तार


मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे के बस स्टैण्ड के पास एक भूखण्ड में बनी दुकानों को तोड़ चारदिवारी निर्माण करने को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि स्टैण्ड के पास स्थित एक भूखण्ड के कॉर्नर पर दुकानें बनी हुई थी। जिन्हें एक पक्ष के लोगों ने जेसीबी द्वारा तोडी जा रही थी। जहां दुकानों पर मालिकाना हक जताते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान हुए पथराव में दुकान तोड़ रही जेसीबी का शीशा भी फूट गया।

पुलिस ने मौके से एक पक्ष के बृजमोहन, राजंती व संतरा तथा दूसरे पक्ष के सुरेश को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष द्वारा चारदिवारी का निर्माण कराया गया। जेसीबी से दुकान तोडऩे के दौरान पथराव की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने पथराव होने से इनकार किया है।