6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाडिय़ा-लुहारों के साथ किरोड़ी ने किया नगर परिषद कूच

Dr. Kirodi lal meena in dausa kooch- परिषद के अंदर घुसी भीड़, रोक नहीं पाई पुलिस

2 min read
Google source verification
गाडिय़ा-लुहारों के साथ किरोड़ी ने किया नगर परिषद कूच

गाडिय़ा-लुहारों के साथ किरोड़ी ने किया नगर परिषद कूच

दौसा. गाडिय़ा-लुहारों को भूमि आवंटन व पट्टा देने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने शुक्रवार को नगर परिषद में चल प्रशासन शहरों के संग शिविर में कूच किया। भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी के बावजूद किरोड़ी के साथ आई भीड़ नगर परिषद के अंदर प्रवेश कर गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक जनसुनवाई कर अधिकारियों से समस्या समाधान कराया गया।

Dr. Kirodi lal meena in dausa kooch


सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे लालसोट रोड पर जिला अस्पताल से आगे गाडिय़ा-लुहारों की बस्ती पर किरोड़ीलाल पहुंचे। वहां लोगों की समस्याएं सुनकर बैलगाड़ी पर सवार होकर सैकड़ों गाडिय़ा-लुहारों व समर्थकों के साथ नगर परिषद की ओर कूच किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। करीब एक किलोमीटर कूच के बाद भीड़ नगर परिषद जा पहुंची और सीधी अंदर जा घुसी। यह देख पुलिस सकते में आ गई और गेट बंदकर आधे लोगों को बाहर रोक लिया गया।

अंदर किरोड़ी को मौके पर कोई उच्चाधिकारी नहीं मिला तो उन्होंने अंदर धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया। वार्ता करने के लिए परिषद के आरओ पहुंचे, लेकिन किरोड़ी ने आवेश में आकर उनको लौटा दिया और कहा कि आयुक्त को बुलाओ। कुछ देर बाद आयुक्त पूजा मीना मौके पर पहुंची और मीटिंग में होने की वजह से मौजूद नहीं होने की बात कही। आयुक्त से बातचीत के बाद किरोड़ी ने 15 दिन में जनसमस्याओं का समाधान करने की बात कही। दोपहर करीब दो बजे समर्थकों के साथ किरोड़ी वापस लौट गए।


इस दौरान भाजपा नेता रामबिलास मीना, द्वारका छोकरवाड़ा, धुंधीराम मीणा, रितेश पारीक, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र पिलोड़ी, रमेश रामपुरा, मनोज मीणा, पिंटू पापड़दा, पार्षद पूरण सैनी, दिनेश मीणा, सन्नी खान, सोनू तिवाड़ी, मुकेश मीणा, राजकुमार मीणा, बनवारी बड़ागांव सहित कई मौजूद थे।

Dr. Kirodi lal meena in dausa kooch


मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
किरोड़ीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि बजट मेें गाडिय़ा-लुहार परिवारों के आवास के लिए शहरी क्षेत्र में 50 गज व ग्रामीण क्षेत्र में 150 वगर्गज भूखण्डों के आवासीय पट्टे नि:शुल्क वितरित करने का संकल्प जताया था, लेकिन शिविरों में पट्टे नहीं दिए जा रहे। संविधान दिवस पर नगर परिषद में आकर सरकार की मंशा को पूरी करने की बात कही गई है। साथ ही उन्हें बिजली-पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ देने पर भी चर्चा की। किरोड़ी ने कहा कि शिविरों का ढोल बजाया जाता है, लेकिन इसमें पोल है। आमआदमी के काम नहीं हो रहे, सिर्फ ढकोसला हो रहा है।

Dr. Kirodi lal meena in dausa kooch