
लालसोट में भारतीय किसान संघ की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।
लालसोट. भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक शहर के नेहरू गार्डन व रामगढ़ पचवारा के शंकराया बालाजी मंदिर में आयोजित की गई।
इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओंं को लेकर 16 जून को प्रदेश स्तर पर व 16 जुलाई को जिला मुख्यालय पर संाकेतिक धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन अब तक भी सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली है और प्रदेश का किसान समस्याओं से त्रस्त हैं। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी पांच अगस्त को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का निर्णय किया गया।
बैठक के बाद भाकिस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लालसोट व रामगढ़ पचवारा उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर पहुंचकर ज्ञापन भी दिया। प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र, प्रांतीय विद्युत प्रमुख रमेश भंडाना, जिला उपाध्यक्ष डॉ. धनपाल मीना, जिला मंत्री धर्मराज मीना, घूमसिंह मीना, रामजीलाल सिर्रा, तहसील अध्यक्ष रामखिलाड़ी, नवल सुंदरपुर, कृपाशंकर शर्मा, घासीलाल माली, जगदीश माली सूरतपुरा, हरिराम बिछ्या आदि मौजूद थे।
बांदीकुई. भारतीय किसान संघ की बैठक गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुई। इसमें किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और 5 अगस्त से उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना देने का निर्णय लिया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष भगवानसहाय यादव ने बताया कि किसान संघ ने 16 जुलाई को संभागीय स्तर एवं 21जुलाई को कलक्ट्रेट पर धरना देकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब धरना प्रदर्शन पर उतारू होना पड़ेगा। उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता राजकिशोर, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र गुढा, हीरालाल,नंदलाल गुर्जर, रमेश चंद, हंसराज, लक्ष्मणसिंह एवं लाखनसिंह मौजूद थे।
तहसीलदार ने हटवाया रास्ते से अतिक्रमण
बांदीकुई . बसवा कस्बे के पास कंवरपुरा गांव में मुख्य रास्ते पर किए अतिक्रमण को तहसीलदार ने हटवाकर रास्ते को चालू करवाया। जानकारी के अनुसार गांव में मुख्य मार्ग पर सडक़ का निर्माण होना था, लेकिन कुछ लोगों ने रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा था। इस कारण सडक़ का काम शुरू नहीं हो रहा था। तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, थाना प्रभारी रामशरण व भू अभिलेष निरिक्षक रामोतार सैनी, पटवारी अनिल शर्मा, रमाकांत, रमेश सैनी आदि ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाकर सडक़ का निर्माण चालू करवाया।
Published on:
30 Jul 2020 11:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
