Farmers took out tractor parade rally...जानकारी के अनुसार नए कृषि कानून के विरोध में विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बालाहेड़ी मोड से ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली राजमार्ग होती हुई उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान गगवाना, बालाहेडी,वीरपुर, टुडियाना, झोपड़ीन, बरखेड़ा, हुडला, मौजपुर, समलेटी, पाडली सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे।