पिकअप की टक्कर आठ सवारियांं घायल
तीए की बैठक में जा रहे थे
दौसा. नांगलराजावतान थाना इलाके के आलूदा की बैरवा ढाणी बूटोली गांव में तीए की बैठक में जा रही एक कार को आलूदा बाजार में बावड़ी के समीप एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें आठ सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया। आलूदा सरपंच रामखिलाड़ी बैरवा ने बताया कि हादसे में गणेश, गोपीराम, चन्दन लाल, रामस्वरूप, बनवारी, कमलीदेवी, रूकमा देवी, ज्ञानीदेवी घायल हो गए। सभी घायलों को सरपंच ने अपने वाहन से जिला अस्पताल में पहुंचा कर इलाज करवाया।