6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

dausa. बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी की खुशियां बदली मातम में

भात की रस्म के दौरान पिता को पड़ा दिल का दौरा, कंवरपुरा गांव का है मामला

less than 1 minute read
Google source verification
dausa. बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी की खुशियां बदली मातम में

पिता की मौत पर शादी के घर पर पसरा सन्नाटा

लालसोट. रामगढ़ पचवारा क्षेत्र के कंवरपुरा गांव में एक बेटी की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब भात की रस्म के दौरान दुल्हन के पिता को दिल का दौरा पड़ गया और बेटी को विदा करने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसके चलते बेटी की डोली उठने से पूर्व उस घर से पिता की अर्थी उठी।
पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान किशनलाल मीना ने बताया कि कंवरपुरा की नई कोठी ढाणी में बुधवार को हरसहाय मीना की बेटी मनीषा मीना की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन मनीषा मीना भी शादी के लिए सज धजकर तैयार हो रही थी और अपराह्न तीन बजे घर पर भात रस्म को निभाया जा रहा था। इसी दौरान पिता हरसहाय की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे रामगढ़ पचवारा के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दिल का दौरा पडऩा बताते हुए हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। इसके बाद लालसोट के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब हरसहाय की मौत की खबर घर पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई, जहां कुछ देर पहले शादी के मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब रोने बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही थी। शव के गांव पहुंचने पर रात्रि आठ बजे उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया गया। रात्रि करीब 10 बजे दुल्हा व कुछ अन्य बाराती कुशलपुरा पहुंचे और गमगीन माहौल में मनीषा के पाणिग्रहण संस्कार की रस्म को पूरा किया। तडक़े करीब तीन बजे मनीषा को विदा कर दिया गया।