25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / ठगा सा महसूस कर रहा अन्नदाता, बाजार से मिल रहा है आधा दाम

ठगा सा महसूस कर रहा अन्नदाता, बाजार से मिल रहा है आधा दाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 13 Oct 2018, 8:11 AM IST

dausa mandi

ठगा सा महसूस कर रहा अन्नदाता, बाजार से मिल रहा है आधा दाम

दौसा. केन्द्र सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य 1950 रुपए प्रति क्विंटल घोषित तो कर दिया है, लेकिन खरीद शुरू नहीं की है। जबकि कृषि उपज मण्डियों में इस वक्त सबसे अधिक किसी जिंस की आवक हो रही है तो वह बाजरे की। ऐसे में किसान बाजरे को औने-पौने दामों में या तो गांवों के व्यापारियों को ही बेच रहे रहे हैं या फिर कृषि उपज मण्डियों में ला रहे हैं, लेकिन न उनको गांवों में उचित दाम मिल रहे हैं और न ही मण्डियों में। खास बात यह है कि दौसा जिले की खरीफ की फसलों में करीब 75 प्रतिशत रकबे में बाजरे की ही बुवाई होती है। जबकि सरकार ने मंूग व उड़द की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।


कहीं व्यापारियों को फायदा तो नहीं...


केन्द्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदने की घोषणा करने के बाद भी न प्रक्रिया शुरू की और ना ही कांटे लगाए। किसानों का आरोप है कि कहीं सरकार व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए तो बाजरे की खरीद शुरू नहीं कर रही है। किसान गंगासहाय ने बताया कि उनको आस थी कि इस बार बाजरे की फसल के अच्छे दाम मिल जाएंगे, लेकिन सरकार बेमानी कर रही है।


एक ही फसल होती है


जिले में गिरते भूजल के कारण कुओं एवं बोरवेलों में पानी सूखता जा रहा है। ऐसे में जिले के अधिकांश इलाकों में रबी की बुवाई ही नहीं हो पा रही है। खरीफ में मात्र बाजरे की ही पैदावार होती है। फिर भी किसानों को अपनी फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।

प्रकृति भी नहीं दे रही साथ


इस वर्ष बाजरे की फसल की कटाई के वक्त करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर चला। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। खेतों में ही सट्टे में ही बाजरा अंकुरित होने लग गया। सट्टे में काली भी पड़ गया। अब मण्डी व्यापारी इस बाजरे को 1100 से 1300 के बीच ही खरीद रहे हंै। अच्छे किस्म के सफेद बाजरे के भाव 1700 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे हैं, लेकिन अधिकांश किसानों के बाजरे का रंग काला पड़ गया और अच्छी तरह पक भी नहीं पाया है। ऐसे में उनको बाजार में भी भाव नहीं मिल रहा है।

किसानों के साथ छलावा हो रहा है
सरकार समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदने की मात्र घोषणा कर वाह-वाही लूटना चाह रही है। किसान संघ काफी समय से बाजरे को समर्थन मूल्य पर खरीदने के साथ ही कई मांग कर रही है, लेकिन कोई अमल नहीं हो रहा है।
रामनिवास मीना, जिलाध्यक्ष किसान संघ