8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने जारी किया बयान- राम मंदिर बनेगा तो देश से कोरोना भाग जाएगा

गहलोत पायलट के बीच हुई टिप्पणियां अशोभनीय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 27 Jul 2020, 9:02 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने जारी किया बयान-राम मंदिर बनेगा तो देश से कोरोना भाग जाएगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने जारी किया बयान-राम मंदिर बनेगा तो देश से कोरोना भाग जाएगा

दौसा. पूर्व केंद्रीय मंत्री और दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने सोमवार को राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही राम मंदिर बनेगा, तो देश से कोरोना भाग जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है ऐसे में 5 अगस्त को खुशियां मनाएंगे, दीपक जलाएंगे और मिठाइयां बांटेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महान विभूति बताया।

कांग्रेस पर हमला बोला
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद जसकौर मीणा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझ रही है और भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की सोच लेकर आगे बढ़ रही है ऐसे में भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस की मानसिक विकृति है या फिर बुद्धि का दिवालियापन है। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा सामना में दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ी थी और अब इस तरह के बयान बाजी छोटे मुंह बड़ी बातें जैसी प्रतीत होती हैं।

दौसा में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद जसकौर मीणा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राजभवन का घेराव करने और जनता सड़कों पर आने का बयान निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट के बीच हुई टिप्पणियों को भी अशोभनीय बताया।