2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दम्पती व बैंक अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

दम्पती ने आईसीआईसीआई बैैंक के शाखा प्रबंधक से मिलकर उसके खाते में जमा हुई राशि को डेबिट करवा दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Fraud case against bank officer

Fraud case against bank officer

लालसोट. एक जने ने बगड़ी निवासी एक दम्पती व लालसोट शहर स्थित आईसीआईसीआई बैैंक की शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। लालसोट थाना प्रभारी ने बताया कि परिवादी प्रेमकुमार निवासी बगड़ी ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज कराया है कि नविता गौतम व उसके पति घनश्याम गौतम ने बोलेरो कार खरीदने के लिए उससे दो लाख रुपए उधार लिए थे।

जिन्हें ब्याज सहित इस वर्ष फरवरी तक लौटाने थे। जिसकी गारंटी बतौर दंपती ने उन्हें दो लाख चालीस हजार रुपए के दो चेक दिए थे। नियत समय पर राशि नहीं देने पर उसने एसबीआई व आईसीआईसीआई बैैंक में दोनों चेक लगा दिए।

जिस पर एसबीआई का चेक अनादरण हो गया और आईसीआईसीआई बैैंक के चेक की राशि एक लाख रुपए उसके खाते में जमा हो गई। उसके बाद दम्पती ने आईसीआईसीआई बैैंक के शाखा प्रबंधक से मिलकर उसके खाते में जमा हुई राशि को डेबिट करवा दिया गया। (नि.प्र.)