18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dausa / प्रतिभाओं को दी नि:शुल्क साइकिलें

प्रतिभाओं को दी नि:शुल्क साइकिलें

Free bicycles given to talent...जनसेवा शिविर लगा, महंत ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 16 Jan 2020, 12:26 PM IST

प्रतिभाओं को दी नि:शुल्क साइकिलें

मेहंदीपुर बालाजी में छात्राओं को साइकिल देकर प्रोत्साहित करते महंत किशोरपुरी।

मेहंदीपुर बालाजी. आस्थाधाम में बुधवार को बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोरपुरी की मौजूदगी में जनसेवा शिविर लगाया गया। इसमें अच्छे अंक लाने वाली अनेक छात्राओं को साइकिल वितरण कर उनका शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन किया।
जनसेवा शिविर में अनेक विद्यालयों आई करीब 2 हजार बालिकाओं को महंत ने ऊनी कार्डिगन, स्कूली ड्रेस, तिल के मोदकों की प्रसादी, गिलास व नकद दक्षिणा देकर पुण्य लाभ लिया, वहीं शिक्षा के प्रति जागरूक किया। महंत ने बालिकाओं को देवी मानकर चरण स्पर्श किए एवं आशीर्वाद लिया। इस मौके पर 401 पंडितों को कम्बल, नकद दक्षिणा व तिल के मोदकों की प्रसादी दी। कार्यकम मे बालिकाओ व ब्राह्मणों की लम्बी कतारें लगी रही। राम नाम संकीर्तन से आरती हाल गुंजायमान हो गया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
महुवा. कस्बे में महुवा भवन के समीप बुधवार को प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह एवं छात्रवृति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुय अतिथि महुवा नगरपालिका अध्यक्ष नर्बदा देवी गुर्जर ने कहा कि बालकों को मिलने वाली छात्रवृत्ति से उनको प्रोत्साहन मिलता है। इससे विद्यार्थी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर बड़े पायदान पर पहुंचे में काफी सहायक होता है। ऐसे में अभिभावकों को बालक बालिकाओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि को शिक्षा के काम में लेना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि प्रेमवती शर्मा ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तो अनेक योजनाएं चला ही रखी है, लेकिन भामाशाह व संस्थाओं द्वारा बालकों को छात्रवृत्ति के रूप में जो बीड़ा उठाया जाता है।

दिनेश खण्डेलवाल ने कहा कि संस्था द्वारा बालकों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है। इससे बालक बालिकाओं का मनोबल बढ़ेगा। शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा दौसा, करौली, भरतपुर व अलवर जिले के कुल 370 विद्यार्थियों को चिह्नित कर छात्रवृत्ति के लिए चुना गया। इनमें से 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बालिकाओं को शामिल कर प्रोत्साहित राशि के रूप में श्रीराम फाइनेंस द्वारा कक्षा सात से नवीं तक के विद्यार्थियों को 3 हजार रुपए व कक्षा 10 व 11 के छात्र छात्राओं को 3500 रुपए की नकद राशि व प्रमाणपत्र देकर समानित किया गया।
इस अवसर पर राहुल जैन, मनोज कुभज, अशोक शर्मा, नरेश गुप्ता, मनोज गोयल, प्रेमलता शर्मा, तिलक राज, रूपसिंह राजपूत, सूर्यकांत, गजेन्द्र व मोहन सिंह सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।