8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नल किरोड़ी बैंसला सहित अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने पर रोष

महापंचायत में हुए थे शामिल, जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Mahesh Jain

•

Updated: 19 Oct 2020, 7:49 PM IST

कर्नल किरोड़ी बैंसला सहित अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज  करने पर रोष

कर्नल किरोड़ी बैंसला सहित अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने पर रोष

दौसा. गुर्जर समाज व आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर गुर्जर महापंचायत में शामिल रहे कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला सहित अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने पर रोष जताया है।

ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने कोविड-19 की महामारी में सरकारी गाइडलाइन की पालना ना करते हुए दर्जनों बैठक की है। ऐसे में सबके खिलाफ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

कर्नल बैंसला सहित सैकड़ों गुर्जरों के खिलाफ कोविड-19 सोशल डिस्टेंसिंग की पालना न करने का मुकदमा दर्ज करने से देशभर के गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि मांग नहीं मानने पर राजस्थान सरकार व प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष महावीर रलावता, डॉक्टर घासीलाल, कजोड़ दायमा, उम्मेद कुटुकी, चरण सिंह बैंसला, जय सिंह मानोता, विशंभर बासडा, हनुमान वकील, संजय बैंसला आदि मौजूद थे।