Dausa News : लालसोट क्षेत्र के रालावास गांव की चरागाह भूमि पर रखी एक थड़ी में रविवार रात्रि को लगी आग से गैस सिलेण्डर फट गया। इससे हड़कंप मच गया, वहीं थड़ी में रखा हजारों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया, गैस सिलेण्डर फटने का विस्फोट करीब एक किमी दूर तक सुना गया और सिलेण्डर के टुकड़े व थड़ी का सामान करीब 100 मीटर से दूर जा गिरा। रामगढ पचवारा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार रात्रि को रालावास गांव की चरागाह भूमि में रखी हरकेश मीना निवासी बडऩार्ई की ढाणी की थड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।