6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीस हजार की नकदी समेत लाखों का सामान पार

दुकान के ताले टूटे

2 min read
Google source verification
तीस हजार की नकदी समेत लाखों का सामान पार

तीस हजार की नकदी समेत लाखों का सामान पार

दौसा . राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाखो पेट्रोल पंप के सामने फोटो स्टूडियो व ई-मित्र की दुकान का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार रात लाखों रुपए के सामान पार कर ले गए। घटना का पता शनिवार सुबह सफाई कर्मी जब दुकान के सामने झाड़ू निकालने के लिए आया तो ताले टूटे हुए मिले। इसकी सूचना दुकान संचालक को फोन से दी।
पीडि़त सत्यनारायण गुर्जर निवासी खींचावास मौके पर पहुंचा दुकान में रखे 6 कैमरे किट सहित, दो लैपटॉप, एक इन्वर्टर बैटरी सहित व तीस हजार रुपए की नकदी गायब मिली।
सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से जांच की। घटना के के बाद आस - पास के दुकानदारों में भारी रोष है। दुकानदारों ने बताया कि दुकान से चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पीडि़त ने सदर थाने में अज्ञात जनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।

बेटी से भी बलात्कार का मामला दर्ज
दौसा . जिले के महिला थाने में दर्ज हुए दो बहनों के साथ बलात्कार के मामले के आरोपी के खिलाफ अब उसी परिवार की एक और नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला शनिवार को दर्ज हुआ है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को महिला थाने में दो बहनों के साथ बलात्कार का अलग-अलग मामला दर्ज हुआ। इसमें एक बहन विवाहित है तथा दूसरी नाबालिग है।
दोनों मामलों में एक आरोपी समान था। अब विवाहिता की पुत्री के साथ भी बलात्कार का मामला उसी आरोपी के खिलाफ पीडि़ता के ताऊ ने दर्ज कराया है।
पुलिस रिपोर्ट में ताऊ ने बताया कि दीपावली के बाद दस वर्षीय बालिका की मां मजदूरी करने गई थी। पीछे से आरोपी ने घटना को अंजाम देकर बालिका को धमका दिया। गत 11 जनवरी को फिर आरोपी ने बालिका को घर अकेला पाकर बलात्कार कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एसटी-एससी सेल के पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि पीडि़तों का मेडिकल मुआयना कराकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।