
सिकंदरा के भंडारी गांव में शिविर में ग्रामीणों को पट्टे वितरित करते प्रधान सुल्तान बैरवा एवं अधिकारी।
दौसा/सिकंदरा. सरकार की योजनाओं का आम जन को पूरा लाभ मिलना चाहिए। प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। यह बात सिकंदरा पंचायत समिति प्रधान सुल्तान बैरवा ने भंडारी गांव में आयोजित प्रशासन गांव के संग शिविर में लोगों को कही। उपखंड अधिकारी रणजीत गोदारा ने राजस्व पट्टे वितरित किए। इसके साथ नामांकतरण, शुद्धिकरण, आम रास्ते पर अतिक्रमण संबंधित अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया। शिविर प्रभारी ने नवयुवक मंडल भंडारी के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अभ्यास के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप भूमि का आवंटन किया। नवसृजित ग्राम पंचायत भंडारी के लिए आईटी केंद्र निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की। इसके साथ ही ग्रामीणों को औषधीय पौधे भी वितरित किए गए। विकास अधिकारी राजेश मीणा, तहसीलदार रामअवतार मीणा, नायब तहसीलदार जयसिंह चौधरी, सिकराय नायब तहसीलदार राकेश शर्मा, सरपंच कौशल्या सहाय, पूर्व सरपंच लक्ष्मणसिंह गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य पिंकी बैरवा, बशीर खान, बनवारी गुर्जर, घनश्याम सोनी, निरंजन डीलर, मोहनलाल शर्मा निहालपुरा आदि मौजूद थे।
15 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया वितरण
लालसोट. गांगल्यावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत री-शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आवासीय मकानों के पट्टे जारी किए गए।
इसके अलावा दस लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति एवं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 लाभार्थियों की स्वीकृति जारी की गई एवं राजस्व विभाग द्वारा भी नामांकतरण खोले गए। खातों में शुद्धिकरण की गई। कृषि विभाग द्वारा 15 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। उपखंड अधिकारी मिथिलेश मीना, विकास अधिकारी प्रियंका मीना, तहसीलदार सुधारानी मीना ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने।
18 जनों को पट्टे वितरित
लालसोट. प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरुवार को उपखंड के ग्राम पंचायत खेमावास में शिविर का आयोजन किया गया। उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा ने शिविर का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री व प्रधान नाथूलाल मीणा ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। विकास अधिकारी दिवाकर मीणा ने बताया कि शिविर में 18 पट्टे वितरित किए गए। तीन जनों को जन आधार कार्ड, दो जनों को पेंशन, 3 विकलांग प्रमाण पत्र जारी कर पेंशन जारी की गई। श्रम विभाग द्वारा 15 श्रमिक कार्ड तैयार किए गए। राजस्व विभाग की ओर से 445 शुद्धिकरण ,आपसी सहमति से आठ विभाजन किए गए। 65 नामांकन तस्दीक किए गए। 250 राजस्व प्रतिलिपि जारी की गई।
ग्रामीणों को पट्टे वितरित
बांदीकुई. प्रशासन शहरों व गांव के संग अभियान शिविर गुरुवार को श्यालावास कलां गांव में आयोजित हुआ। विधायक ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए। साथ ही लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा बैरवा, प्रधान सुनीता खूंटला, सरपंच अनिल नागर सहित अन्य मौजूद रहे।
Published on:
19 Nov 2021 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
