सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था में भरतपुर रेंज आईजी प्रसन्नकुमार, जिला कलक्टर पीयुष समारिया, पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार बेनिवाल, करौली कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग व एसपी मृदुल कच्छावा सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के पूरे दौरे के दौरान बालाजी मंदिर व श्रीराम आश्रम के सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद रहे तो यातायात कंट्रोल के लिए भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहे। स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। पुलिस के सशस्त्र जवान भी दुकानों की छतों पर तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रोटोकाल अधिकारी रामखिलाड़ी मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचन्द कायल, वृत्ताधिकारी मानपुर संतराम मीना, मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी गिर्राजप्रसाद, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल अनूपसिंह सहित पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाप्ता मौजूद रहा।