बांदीकुई (दौसा). एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गई, जब सड़़क हादसे में दुल्हन के दादा की सड़क हादसे में मौत हो गई। थानाराम मीना कोठीन बैजूपाडा़ निवासी अपनी पोत्री की शादी का सामान खरीदने बुधवार को बांदीकुई शहर आया था। सामान खरीदने के बाद युवक चेतराम मीना के साथ में बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहा था।
इसी दौरान भेदाडी़ गुजरान के समीप सामने से आ रही दो बाइकों में भिंड़त हो गई। इससे बाइक सवार थानाराम मीना (70) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। साथ ही दोनों बाइकों को जब्त कर थाने ले आई। घायल को जयपुर रैफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
गम में बदली खुशियां
मृतक थानाराम मीना की पोती की शादी 26 अप्रेल को होनी है और 22 अप्रेल को लग्र कायक्रम है, लेकिन पीती की शादी से पहले दादा की मौत के कारण खुशियां गम में बदल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना है कि दादा थानाराम अपनी पोती से बेहद लगाव रखता था और वह अपनी पोती की शादी अपनी इच्छा अनुसार करना चाहता था। इसलिए बुधवार को शादी का सामान खरीदने के लिए बांदीकुई आया था लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था।