6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडक़म्प

Hadkamp after getting a dozen Corona positive: सम्पर्क में आए व्यक्तियों के सैम्पल लेकर होम क्वारंटीन किया गया

2 min read
Google source verification
एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडक़म्प

एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडक़म्प

दौसा. जिले में बुधवार को एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हडक़म्प मच गया। जिले के विभिन्न इलाकों में केस सामने आते ही चिकित्सा विभागों की टीमें दौड़ पड़ी। मरीजों को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर केस हिस्ट्री तैयार की गई। सम्पर्क में आए व्यक्तियों के सैम्पल लेकर होम क्वारंटीन किया गया।

Hadkamp after getting a dozen Corona positive


सीएमएचओ डॉ. पीएम वर्मा ने बताया कि कौलाना, भाण्डेडा, श्यामपुरा लालसोट, नामनेर, करनावर में एक-एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला। वहीं सिकराय में 2, दौसा में 2 तथा रामगढ़ पचवारा में 3 जने पॉजिटिव पाए गए। दौसा में केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मैनेजर पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि उनका निवास स्थान जयपुर में है। गत दिनों बैंक का एक कर्मचारी पॉजिटिव आने पर स्टाफ की जांच की गई थी। अब रिपोर्ट में मैनेजर पॉजिटिव निकले। सम्पर्क के 5 परिजनों को चिह्नित किया गया। वहीं अयोध्या नगर में बालाजी मंदिर के समीप एक 9 वर्षीय बालक भी पॉजिटिव निकला है। गत दिनों एसबीआई बैंक से जुड़ा उसका चाचा पॉजिटिव आया था। बालक के हल्की जुकाम है।


इधर, जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में अब 11 मरीज भर्ती हैं। वार्ड में 7 नए मरीज भर्ती किए गए। वहीं 5 जनों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है7 महुवा में 5 मरीज भर्ती हैं।


चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में अब तक 15 हजार 118 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 499 की रिपोर्ट आना शेष है। बुधवार को कुल 157 लोगों के सैम्पल लिए गए। टीमों ने अब तक 42 हजार 869 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 306 हो गई है तथा 260 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं।


वहीं दौसा के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में एक महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव निकली। इस पर शाखा में अवकाश रखा गया। हालांकि कर्मचारी जिले की निवासी नहीं है।


बांदीकुई. शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में कोरोना वैश्विक महामारी पैर पसारती जा रही है। बुधवार को भी क्षेत्र के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें भाण्डेडा निवासी युवक अलवर में कम्पाउण्डर के पद पर कार्यरत है। 26 जुलाई को अलवर से बांदीकुई आने पर कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है। वहीं भाण्डेड़ा निवासी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है। देवतवाल कॉलोनी निवासी एक युवक भी संक्रमित निकला है। 27 अगस्त को सिकराय एसडीएम स्टाफ के साथ सैम्पलिंग हुई थी। इसके अलावा अजमेर अपने पुत्र से मिलने गई एक अन्य महिला भी पॉजिटिव आई है। सूचना पर चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर पीडि़तों की ट्रेवल हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी एकत्रित की है। वहीं पॉजिटिवों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है। (ग्रामीण)

Hadkamp after getting a dozen Corona positive