
बांदीकुई. गुढ़ाकटला-बांदीकुई सडक़ मार्ग पर नांगवास पैट्रोल पम्प के समीप रविवार दोपहर लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ तो लोडिंग वाहन के नीचे तक दब गए। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही चिकित्सालय में लोगों की काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। हर कोई घायलों की मदद करते दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे गुढ़ाकटला की ओर से तेज गति से वाहन आ रहा था कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में यश सोलंकी निवासी धौलीगुमटी, सन्नी राजपूत निवासी रेलवे कॉलोनी, राजू गुर्जर निवासी श्यालावास, मनु शर्मा निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, हरिओम मीणा निवासी महुखुर्दु, अजय गुर्जर निवासी बासड़ाएवं हेमंत कुमार घायल हो गए।
इनमें से राजू, मनु, हरिओम, एवंअजय को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस सब इंस्पेक्टर अशोक झांझडिय़ा ने मय जाब्ते के मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। डॉ.अनूप शुक्ला सहित अन्य चिकित्साकर्मी उपचार में जुटे दिखाई दिए।लोगों की काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो जाने से अव्यस्था हो गई। बाद में सुरक्षा गार्ड एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जमा भीड़ को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चौपहिया वाहन में सवार होकर सभी घायल घूमने के लिए जा रहे थे।
कार की टक्कर से कैलाई बस स्टैण्ड के पास दो बाइक सवार घायल
दुब्बी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाई बस स्टैण्ड के पास रविवार को दौसा से सिकन्दरा की ओर जा रहे एक बाइक को कार ने पीछे से टक् कर माद दी। इसमें बाइक सवार दो जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार लोकेश सैनी व महेन्द्र सैनी निवासी गीजगढ घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
Published on:
04 Feb 2018 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
