8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालसोट में होटल पर छापा, आठ युवती व मैनेजर समेत दस युवक पकड़े

युवतियों को किया परिजनों के सुपुर्द, युवक गिरफ्तार, लालसोट पुलिस की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 21 Feb 2021, 8:02 AM IST

लालसोट में होटल पर छापा, आठ युवती व मैनेजर समेत दस युवक पकड़े

लालसोट.होटल पर छापा मारने पहुंचे पुलिसकर्मी

दौसा. लालसोट शहर के आजाद चौक क्षेत्र में शनिवार को एक होटल पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलने पर हकरत में आई लालसोट पुलिस ने उक्त होटल में छापामार कार्रवाई की। सूचना मिलते ही आसपास के पूरे इलाकें में हड़कंप मच गया और आजाद चौक क्षेत्र के बाजार में दर्जनों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस ने होटल से आठ युवतियों व मैनेजर समेत दस युवकोंं को पकड़ा। बाद में सभी युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई को लेकर दिन भर लालसोट शहर में चर्चाओं के बाजार भी गर्म रहे और थाने पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही।
थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कंट्रोल रुम से उक्त होटल में कुछ गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उप निरीक्षक सीताराम की अगुवाई में कांस्टेबल नरेश योगी और जितेन्द्र धाबाई की टीम ने होटल पर छापा मार कार्रवाई करते हुए प्रत्येक कमरे की जांच की और वहां से आठ युवतियों व मैनेजर समेत दस युवकों को पकड़ थाने पर पहुंचा दिया।

अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा (मेहंदीपुर बालाजी):
थाना पुलिस ने नांदरी गांव में अवैध रूप से देसी शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब के 64 पव्वे जब्त किए हैं। हैड कांस्टेबल उमराव सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नांदरी गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रहलाद निवासी नांदरी को गिरफ्तार कर शराब जब्त की।

चोरी का टै्रक्टर बरामद
बसवा. पुलिस ने चोरी हुआ ट्रैक्टर 24 घंटे में बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बसवा थानाधिकारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि आशापुरा निवासी फतेहसिंह गुर्जर ने मामला दर्ज कराया था कि कोलाना तिराहा के पास से अज्ञात जने चालक से मारपीट कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तिहाड़ा के तालाब में से ट्रैक्टर को बरामद कर रामचरण मीणा को गिरफ्तार कर लिया।