
-गीजगढ़. आग से जला सामान।
गीजगढ़ (दौसा). ग्राम पंचायत फर्राशपुरा की प्रजापत ढाणी में एक छप्परपोश घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। समाजसेवी महेश गुर्जर ने बताया कि गांव के गोविंदनारायण प्रजापत के छप्परपोश में आग लग जाने से अनाज, चारपाई, कपड़े, गद्दे, रजाई सहित अन्य हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख हर कोई आग बुझाने में जुट गया, लेकिन आग बुझने से पहले सब कुछ जल गया। मौके पर पहुंची सरपंच सायर देवी, पटवारी हिम्मत ने पीडि़त परिवार को सांत्वना देकर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
पीडि़त परिवार को सौंपी सहायता राशि
गीजगढ़. कस्बे की श्याल्या वाली ढाणी में मृतक कमलेश की पत्नी को पालन पोषण के लिए एक लाख दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। सीताराम ने बताया कि कुछ माह पूर्व कमलेश सैनी की बीमारी से मौत हो जाने के बाद उनकी दिव्यांग पत्नी व तीन छोटे छोटे बालकों पर पालन पोषण व रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इसको लेकर युवाओं ने मिशन चलाकर सर्वसमाज के माध्यम से एक लाख दस हजार रुपए की राशि एकत्र कर पीडि़त परिवार को सौंपी। इस दौरान कुंडेरा डूंगर सरपंच जियालाल सैनी, जयराम सैनी बहरावंडा संस्थापक, भागीरथ फुले सेना सेवा समिति अध्यक्ष हरकेश सैनी, ठेकेदार सीताराम बहरावण्डा, नाथूलाल सैनी, रामकेश सैनी, केदार प्रसाद, सुरेंद्र सैनी, महेश आदि मौजूद थे।
मरीजों को मिलेगी बैठने की सुविधा
दौसा. अंतरराष्ट्रीय विजयवर्गीय वैश्य महासंगठन के तत्वावधान में देवउठनी खाटूवाले श्याम जन्मोत्सव एकादशी के पावन पर्व पर मरीजों व उनके परिजनों को बैठने के लिए रामकरण जोशी राजकीय हॉस्पिटल दौसा में बैंच रखी गई। वैश्य महासंगठन के अध्यक्ष सुरेशचंद्र विजयवर्गीय ने कहा कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थानों पर अब तक कई बेंचे रखी जा चुकी है। जयपुर निवासी निशा विजय की ओर से बुधवार को बैंच रखी गई। संरक्षक द्वारकाप्रसाद दुब्बी, हरिनारायण विजय कुंडल, धर्मेंद्र दुब्बी, रामबाबू ईंटका, मंत्री संजय सतवाड़ी, माया, सुषमा, सुनीता सहित कई जने मौजूद थे।
Published on:
25 Nov 2020 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
