कांग्रेस में राहत
कांग्रेस के नेताओं में किरोड़ी के निर्णय से राहत व खुशी का माहौल है। गत चुनाव में दौसा, लालसोट, बांदीकुई, महुवा व सिकराय पांचों सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार का कारण राजपा को माना गया। अब राजपा के विलय से भाजपा व कांग्रेस में आमने-सामने मुकाबला होगा तथा कांग्रेस को उम्मीद है कि उसके वोट पहले की तरह अब कोई राजपा नहीं काट पाएगी।