इस अवसर पर सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर कार्यवाही की मांग की। इस पर एसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच के लिए एक विशेष टीम विशाखापट्टनम भेजी जाएगी जो मामले की गहनता से जांच कर आएगी। इधर, यह मामला सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ता जा रहा है। महिला को न्याय दिलाने की मांग के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। इस दौरान रवि सोनड़, राजेश्वरी मीना खुर्रा, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, धुंधीराम मीना, रितेश पारीक सहित कई मौजूद थे। (निसं)