दौसा. खण्डेलवाल डवलपमेंट फोरम गूंज दौसा के तत्वावधान में बसंत पंचमी को खण्डेलवाल दिवस मनाया गया। इस दौरान लालसोट रोड स्थित सती मठ से शोभायात्रा व मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं भजनों पर नृत्य करती आगे बढ़ रही थी, वहीं श्रद्धालु संत सुंदरदास के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। समापन पर श्याम मंदिर में 1008 दीपकों से महाआरती की गई। इसी प्रकार बसंत पंचमी के मौके पर दौसा में नई मंडी रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर चरणधाम के पाटोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लालसोट .खंडेलवाल समाज की ओर से बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खंडेलवाल युवा संघ के तत्वावधान में खंडेलवाल सेवा सदन परिसर में संत सुंदरदास की जयंती मनाकर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। जो शहर के प्रमुख बाजारों व मार्गों से गुजरती हुई पुन: खंडेलवाल सेवा सदन पर विसर्जित हुई । जुलूस में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के सौजन्य से बालक बालिकाओं की सजीव झांकियां भी सजाई गई। यात्रा में काफी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा रामधनी करते हुए तथा युवा नृत्य करते व जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। समाज के लोगों ने भी बाजारों में स्वागत द्वार भी लगाएं। प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान समाज के अध्यक्ष राधेश्याम अजबपुरा, युवा संघ अध्यक्ष बनवारीलाल मेहरवाल, महिला संघ अध्यक्ष सविता रावत, रामेश्वरप्रसाद खंडेलवाल, प्रेम चौधरी, गोविंद चौधरी ,बाबूलाल बड़ाया चौथमल पापड़दा ,राधेश्याम कालूवास, हंसराज चौधरी, राधेश्याम बाढ़, कमल बड़ाया, सत्यनारायण चेनपुरिया, दीपक चौधरी ,अरविंद आर्य, ओमप्रकाश चेनपुरिया, अनिल बुर्जा, अशोक अजबपुरा, राजेश वैद्य, राजेश भिवाल, सत्यनारायण दतवास, कमलेश चोण्डियास, पिंकी चौधरी ,कोकिला लाभी,सुषमा चौधरी, वंदना सेठी, आशा नाटाणी, लक्ष्मी चौधरी, मंजू वेद, दीपा चौधरी, ममता नाटाणी, राजकुमारी वेद आदि उपस्थित रहे।