5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा में आर्यन की मौत पर फफक-फफक कर रोए किरोड़ी लाल के भाई जगमोहन मीणा; देखें VIDEO

Aryan Dies in Dausa: दौसा जिले के कालीखाड़ गांव में बोरवेल में फंसे पांच साल के मासूम आर्यन की मौत के बाद जगमोहन मीणा फफक-फफक कर रोए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 12 Dec 2024, 4:24 PM IST

Aryan Dies in Dausa

Aryan Dies in Dausa: राजस्थान के दौसा जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले के कालीखाड़ गांव में बोरवेल में फंसे पांच साल के मासूम आर्यन को 56 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया। इसके बाद आर्यन को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद आर्यन के घर आज गुरुवार सुबह लोगों की भारी भीड़ लग गई। यहां परिवार को ढाढ़स बंधाने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भी पहुंचे। इस दौरान जगमोहन मीणा आर्यन के परिजनों के साथ उनके घर में फफक-फफक कर रोते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले जगमोहन मीणा पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार घटनास्थल पर रुके थे।

यह भी पढ़ें : दौसा बोरवेल हादसा: दूध की बोतल लेकर रातभर बैठा रहा पिता, मां करती रही लाल की सलामती की दुआ, मगर सबको रुला गया आर्यन

वहीं, इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एलान किया था कि इस ऑपरेशन के लिए विभाग ने 10 लाख रुपये दिए हैं। बता दें, पांच भाई-बहनों में आर्यन सबसे छोटा है। उसके एक भाई विजय की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। अब वे चार भाई और एक बहन हैं। पिता जगदीश कृषि के साथ मजदूरी भी करते हैं।

यहां देखें वीडियो-