
शिक्षक दम्पती के सूने मकान से लाखों के जेवर व नकदी पार
दौसा. शहर में आपराधिक वारदातें दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। दिनदहाड़े चोर अब घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे व गश्त आदि से अपराधों को रोकने के पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बुधवार को शहर के वासुदेव नगर चौराहे स्थित शिक्षक दम्पती के सूने मकान से दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवर व नकदी आदि सामान पार हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मीना व डीओ रतनसिंह ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की।
Lakhs of houses and cash crossed from teacher's house
सहायक परियोजना समन्वयक समसा अनिल शर्मा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी पत्नी सुलेखा शर्मा राउमावि मानपुरिया में शिक्षिका है तथा सुबह सात बजे घर से स्कूल चली गई। सुबह 9.45 बजे वे भी कार्यालय चले गए तथा बच्चे ननिहाल में थे। दोपहर करीब सवा बजे पत्नी स्कूल से लौटी तो ताला टूटा हुआ व सामान बिखरा मिलने पर वारदात का पता लगा। मौका स्थिति देखकर लग रहा है कि संभवत: चोरों ने पड़ोस के मकान से घर में प्रवेश किया और माल पार कर ले गए। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताया तथा पुलिस से शीघ्र खुलासा करने की मांग की।
Lakhs of houses and cash crossed from teacher's house
फुटेज देखकर चोरों का पता लगाने का प्रयास
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि चोर एक-एक सोने का मंगलसूत्र व चेन, 3 सोने व 2 चांदी की अंगूठी, 5 चांदी की पायजेब व 1 बाली तथा 80-90 हजार रुपए नकद ले गए। साथ ही हैडफोन, ब्लूटूथ, मोबाइल व कनेक्टर आदि सामान भी चोरी हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आस- पड़ोस व अभय कमाण्ड सेंटर के कैमरे की फुटेज देखकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Lakhs of houses and cash crossed from teacher's house
Published on:
26 Aug 2020 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
