29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 करोड़ की लागत से बनेगा लालसोट का अस्पताल भवन

dausa खुश खबर: उप जिला चिकित्सालय का साइट प्लान तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 10 Oct 2021, 1:43 PM IST

20 करोड़ की लागत से बनेगा लालसोट का अस्पताल भवन

लालसोट के उप जिला चिकित्सालय के भवन का तैयार किया गया साइट प्लान

दौसा/लालसोट. प्रदेश के बजट में स्वीकृत हुए उप जिला चिकित्सालय के लिए अब जल्द ही भवन की सौगात मिलेगी। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने साइट प्लान तैयार कर लिया है। यह भवन एक सौ बेड का होगा और निर्माण में 20 करोड़ से अधिक की लागत आने का अनुमान है। नया अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सेवा एवं सुविधाओं से लेस होगा। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए जयपुर समेत अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
भवन के लिए कुछ माह पूर्व शहर के श्यामपुरा कलां रोड पर राजकीय कन्या महाविद्यालय के पास आठ बीघा भूमि भी आवंटित हो चुकी है। एस्टीमेट तैयार किए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा राशि स्वीकृति होते ही निविदा होने पर निर्माण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट संबोधन में लालसोट मेें उप जिला चिकित्सालय खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद लालसोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा दे दिया है। यह चिकित्सालय शहर के आबादी क्षेत्र में होने के चलते दिनभर भीड़ भाड़ बनी रहती है। इससे मरीजों व स्थानीय लोगोंं कोभी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त स्थान अभाव के चलते यहां उप जिला स्तर की चिकित्सा सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल रही है।

दो साल में होगा बनकर तैयार
सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएल मीना ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय का भवन के निर्माण में 20 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इसके अलावा चिकित्सक व अन्य कार्मिकों के आवास के निर्माण का भी साइट प्लान तैयार किया है। इसकी भी लगात 20 करोड़ आने का अनुमान है। इसके निर्माण में दो साल का समय लग सकता है।

मंदिर, पार्क और धर्मशाला समेत कई सुविधाएं होगी मुहैया
उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन के साइट प्लान में मरीजों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इस प्लान के अनुसार यहां हॉस्पिटल की मुख्य बिल्डिंग के साथ, पार्किंग, फव्वारा,पार्क, दवा वितरण काउंटर, ड्रग स्टोर, सुलभ कांपलेक्स, मोर्चरी, मंदिर, लॉन्ड्री, किचन, विद्युत सब स्टेशन, डीजी सेट, फायर टैंक और पंप हाउस, बायो वेस्ट स्टोर, धर्मशाला, आवासीय क्वार्टर एवं रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भविष्य में विस्तार को देखते हुए खाली जगह भी छोड़ी जाएगी।

सीएम से कराया जाएगा शिलान्यास
उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय का साइट प्लान तैयार हो गया है। इसके अनुसार अब इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। कोशिश होगी इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा। बड़ा प्रोजक्ट है, बजट भी वही देंगे।