10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक ने किया गौरव पथ का शिलान्यास

लोगों ने कराया पानी की समस्या से अवगत

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

May 03, 2018

bandikui mla

बांदीकुई. ग्राम पंचायत ऊनबड़ा गांव में करीब 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ निर्माण कार्य का बुधवार को शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। इसमें विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने कहा कि विकास कार्यो में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गौरव पथ का निर्माण कार्य होने से लोगों को आवागमन में समुचित सुविधा मुहैया हो सकेगी। इससे पंचायत के सौन्दर्यकरण को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इसके बाद विधायक ने ग्राम कलाली के बास में करीब 44 लाख रुपए की लागत से मिसिंक लिंक योजना के तहत बनने वाली सडक़ का शिलान्यास किया।

वहीं राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊनबड़ा गांव में रमसा के तहत तीन कक्षा-कक्ष एवं बरामदे का नींव रखकर शिलान्यास किया। इस दौरान 23 नव प्रवेशित बच्चों के तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने एकलबिंदू का निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया। सरपंच मलखान सैनी ने विधायक को पंचायत क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या से अवगत कराते हुए जल स्त्रौतों का निर्माण कराने एवं जलदाय विभाग की ओर से बनाई गई टंकियों को नलकूपों से जोडक़र पानी पहुंचाने की मांग की।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य महेश सैनी, पंचायत समिति सदस्य मिठठनलाल सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेन्द्रमोहन तिवाड़ी, आभानेरी मण्डल अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, गुढ़ाकटला अध्यक्ष मुनीमसिंह राजपूत, प्रधानाचार्य राकेश जाखड़, पार्षद अभयशंकर विजय, सुखराम लांगड़ी, कमलेश कुमार शर्मा, हेमंतसिंह, कुलदीप डोई, बनवारीलाल सोनी, अशोक कुमार शर्मा, मीठालाल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 21 को देंगे धरना
-भांवता-भावंती ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों की बैठक आयोजित
बांदीकुई. ग्राम पंचायत भावंता-भावंती क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर गांव के लोगों की बैठक एडवोकेट राधाकिशन मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें गांव से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं समाधान नहीं होने पर आगामी 21 मई को ग्राम पंचायत भवन पर धरना-प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि भावंता घोड़ा का तिबारा से वाया भावंती-बगड़ेडा तक स्थित आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भांवती के खेल मैदान भूमि की पैमाइश कराने, विद्यालय के जर्जर कक्षा कक्ष को हटाकर नए कक्षा कक्ष का निर्माण करने, मृत मवेशियों को डालने के लिए आवंटित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने, पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए बड़ी पेयजल योजना लागू करने, श्मसान घाट में एकलबिंदू का निर्माण कराने व सीमा ज्ञान कराकर चारदीवारी का निर्माण कराने, भावंता से कोलवा तक क्षतिग्रस्त सडक़ के निर्माण कराए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

वहीं प्रशासन से उक्त समस्याओं के समाधान की मांग की गई। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन क्षेत्र की मांगों की अनदेखी की जा रही है। अब मजबूरन ग्रामीणों को एकजुट होकर आन्दोलन पर उतारू होना पड़ेगा। इस मौके पर शम्भूदयाल, गिर्राजप्रसाद, रामधन, जगदीशप्रसाद, हीरालाल मीणा, पूनीराम, हरकेश, सुरेन्द्रसिंह, ग्यारसीलाल, कालूराम सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।