
गांधीजी को किया नमन, सत्य-अहिंसा पर बल
दौसा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को जिले में कई कार्यक्रम हुए। लोगों ने गांधीजी को नमन कर सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाने पर बल दिया।
Mahatma Gandhi's death anniversary
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी सविता मीणा ने कहा कि गांधीजी ने सदैव किसानों, दलितों, शोषितों और छोटे, मझौले लोगों को देखते हुए आर्थिक समाजवाद की बात की थी, जबकि आज उनके विचारों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रखते हुए समस्त नीतियों का निर्माण किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि गांधी जी के सत्य अहिंसा और अपरिग्रह के विचार प्रत्येक मनुष्य को अपने आदर्शों में संजोना आना चाहिए। इस दौरान पूर्व प्रधान डीसी बैरवा, उमाशंकर, घनश्याम भांडारेज, राकेश चौधरी, अब्दुल मन्नान खान, मोहम्मद रईस ,मुकेश नाराणिया, जितेंद्र डीगवाल, किशन महावर, आसिफ खान, सियाराम सत्तावन आदि थे।
Mahatma Gandhi's death anniversary
वहीं पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दौसा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य बीएल मीणा, साक्षरता के परियोजना अधिकारी महेश आचार्य, पीएमओ डॉ. दीपक शर्मा एवं महाविद्यालय के स्टाफ व कॉलेज शिक्षार्थियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पीएमओ ने कोरोना वैक्सीन के बारे में बताया। महेश आचार्य एवं नरेंद्र परेवा ने रामधुन प्रस्तुत की।
Mahatma Gandhi's death anniversary
इसी तरह हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय दौसा के तत्वावधान में महात्मा गांधी के साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर मौन रखा गया। इस मौके पर सोनू शर्मा, नैना मीणा, केशव कुमार गोठवाल, योगेश सैनी, सुशील बैरवा, लोकेश मीणा आदि मौजूद रहे।
बांदीकुई. शहर के महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एनके सेठी ने कहा कि गांधीजी हमारे आदर्श है। सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर डॉ टीकम चंद, डॉ लोकेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, डॉ संजय शर्मा, रत्तीराम कक्कड़, डॉ बीता शर्मा, श्रीमती रेणु विजय,श्रीमती प्रियंका खंडेलवाल, श्रीमती तनुजा शर्मा, ऋ षि कुमार सोनी,लखन कुमार सैनी आदि थे। संचालन डॉ. रमेश चंद सैनी ने किया। (नि.सं)
Mahatma Gandhi's death anniversary
Published on:
30 Jan 2021 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
