8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना महामारी से बचाव तथा पर्यावरण शुद्धि के लिए किया महायज्ञ

dausa गंगा दशमी पर हवन में दी आहुतियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 21 Jun 2021, 1:51 PM IST

कोरोना महामारी से बचाव तथा पर्यावरण शुद्धि के लिए किया महायज्ञ

आभानेरी. यज्ञ में आहुतियां देते श्रद्धालु

दौसा. गंगा दशमी पर जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सेवा भारती, गायत्री परिवार सहित अन्य संगठनों के तत्वावधान में यज्ञ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
प्रचार प्रमुख परमानंद शर्मा ने बताया कि दौसा नगर में 2213 परिवार तथा जिले में 568 गांव में कोरोना महामारी के बचाव तथा पर्यावरण शुद्धि के लिए गंगा दशहरे पर महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। घर-घर यज्ञ के बाद बस्ती के मध्य स्थित मंदिरों में बड़ा अनुष्ठान किया गया। चल यज्ञ वाहन से भी लोगों को यज्ञ अनुष्ठान से जोड़ा गया। अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का भी संदेश दिया। घरों में 5 दीपक जलाकर महामारी से बचाव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संघचालक डॉ. सोहनलाल, सह विभाग संघचालक प्यारेलाल मीना, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, दौसा जिला संघचालक भगवान सहाय सैनी, कार्यवाह दीनदयाल गुप्ता, गणपतलाल शर्मा, योगेश गोठड़ा सहित अन्य ने योगदान दिया।
वहीं गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर गायत्री परिवार की ओर से गृह गृह गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से ऑनलाइन संपन्न कराया गया।
गायत्री शक्तिपीठ दौसा पर भी 5 कुंडीय यज्ञ किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जनमंगल कामना एवं कोरोना से मुक्ति हेतु आहुतियां प्रदान की गई।
मुख्य ट्रस्टी घनश्याम रावत ने बताया कि गुरुदीक्षा ग्रहण की तथा पुंसवन संस्कार भी संपन्न कराए। इस अवसर पर हरिनारायण शर्मा, रामेश्वर शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, रमेश चंद शर्मा, वैद्य मोहन लाल शर्मा, सुशील खंडेलवाल ओमप्रकाश साखुनिया, विजेंद्र सिंह चौहान, नवीन रेला, छगनलाल बिंवाल, रामनारायण शर्मा, रामजीलाल गुप्ता, बाबूलाल शर्मा, रामगोपाल जांगिड़, सुरेश भोजवाड़ा, देवीसहाय शर्मा, अनिता शर्मा, शारदा लक्षकार, सविता शर्मा, इंदिरा शर्मा, माया गुप्ता, गीता गुप्ता सहित सैकड़ों परिजनों ने यज्ञाहुति समर्पित की।

मां सरस्वती मंदिर का शिलान्यास
महुवा. गंगा दशहरा के अबूझ मुहूर्त पर बेलखेड़ा विद्यालय में मां सरस्वती के मंदिर का शिलान्यास विधायक ओमप्रकाश हुडला ने टूडियाना सरपंच माधो सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में किया।
प्रधानाध्यापक रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग 1 लाख 25 हजार की लागत से निर्मित होने वाले इस मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर हुडला ने शिक्षा को अमूल्य बतलाया और कहा शिक्षित ही विकसित है। विद्यालय के लिए एक कमरा निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। सरपंच ने मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपए नकद दिए। इस अवसर पर रोहिताश अमोलक, रामचंद्र मीणा, रामखिलाड़ी, मुकेश कुमार, शिवराम मीणा, चतरसिंह गुर्जर, अनिल भारद्वाज, रामस्वरूप मीणा कालूराम मीणा, गंगा सहाय, मंगती राम, भीकाराम, शिव प्रसाद, गिर्राज मीणा, शिव लहरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।