6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता व युवक ने की जीवनलीला समाप्त

मंडावरी व शिवसिंहपुरा गांव का है मामला

2 min read
Google source verification
विवाहिता व युवक ने की जीवनलीला समाप्त

विवाहिता व युवक ने की जीवनलीला समाप्त

लालसोट (दौसा). मंडावरी कस्बे के शकरपुरिया की ढाणी में एक युवक द्वारा घर पर फंदा लगा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया कि लोकेश (20) पुत्र प्रभूलाल माली ने शनिवार देर शाम अपने घर पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जब युवक ने कमरे का दरवाजा नही खोला को परिजनों ने तोड़कर देखा तो उसका शव फंदे पर झूलता मिला।
इस पर परिजनों ने उसे उतारकर मंडावरी सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला मर्ग में दर्ज करते हुुए आत्म हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी ह। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया।
इसी प्रकार उपखण्ड के शिवसिंहपुरा गांव निवासी एक विवाहिता द्वारा फंदे पर झूलकर इहलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। लालसोट थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र के हिंगोटिया गांव निवासी सुवालाल मीना ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री सीमा की शादी करीब ढाई साल पूर्व 22 फरवरी 2018 को शिवसिंहपुरा गांव निवासी रामकिशोर पुत्र रामफूल मीना के साथ हुई थी।
शनिवार शाम उसकी पुत्री सीमा ने अपने ससुराल में लूगड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसों में दो जने घायल
मंडावर. थाना इलाके में रविवार को सड़क हादसे में दो जने हो गए। जिनको पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से एक बाइक सवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं दूसरे का पैर टूटने से दौसा रैफर कर दिया। मंडावर थानाधिकारी लाल सिंह राजपूत ने बताया कि शराब के नशे में बाइक चला रहे विजयसिंह निवासी ऐदलपुर ने एक कार के पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको एम्बुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मण्डावर में भर्ती करवाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इसी प्रकार रविवार दोपहर को दूसरी दुर्घटना में बाइक सवार ख्यालीराम निवासी कुट्टीन थाना खेड़ली जिला अलवर घायल हो गया। जिसे भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।