6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद राजेन्द्र प्रसाद की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

पुत्र ने दी मुखाग्नि, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल, कस्बे सहित चौराहों पर शहीद के सम्मान में की पुष्पवर्षा, शहीद सम्मान में राउण्ड फायरिंग कर दी सलामी

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Nov 15, 2021

शहीद राजेन्द्रप्रसाद की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

शहीद राजेन्द्रप्रसाद की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

दौसा/गुढ़ाकटला/बांदीकुई. मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद राजेन्द्र प्रसाद मीना की पार्थिव देह सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव दिलावरपुरा में लाई गई। जिसको श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। शहीद राजेन्द्र प्रसाद की देह को विमान द्वारा दोपहर को जयपुर लाया गया। जहां से उसे सड़क मार्ग से दौसा बांदीकु ई होते हुए उसके पैतृक गांव लाया गया। शहीद के सम्मान में बांदीकुई मुकरपुरा चौराहा, काटरवाड़ा चौराहा गुढ़ाकटला बस स्टेण्ड मुही तिराहे सहित प्रमुख स्थानों पर भारत माता की जय एवं शहीद जवान अमर रहे के स्लोगन के साथ सजावट की गई एवं जगह जगह लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्पवर्षा कर नम आखों से श्रद्धांजलि दी। पार्थिव देह को दिलावरपुरा गांव में राजकीय सम्मान के साथ पंच तत्व में विलीन किया गया।

पांच साल के पुत्र ने दी मुखाग्नि:-शहीद राजेन्द्र प्रसाद के पार्थिव देह को उसके पांच वर्षीय पुत्र योगेश ने मुखाग्नि दी। जिसे देख शहीद के परिजनों एवं मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। गमगीन माहौल में लोगों ने भारत माता की जय एवं शहीद जवान राजेन्द्र अमर रहे के नारों से गुंजायमान कर दिया।

परिजनों के विलाप से गमगीन हुआ माहौल:-शहीद राजेन्द्र प्रसाद के पार्थिव देह को जैसे ही अन्तिम संस्कार के लिए लाया गया शव को देख परिजनों सहित मौजूद ग्रामीणों की आंखो से अश्रु छलक पड़े शहीद की मां रामौती देवी, पत्नी ममता एवं पिता शम्भूदयाल, भाई एवं अन्य परिजनों को मौजूद प्रशासन एवं ग्रामीणों ने ढांढ़स बधाया। उनके विलाप को देख माहौल गमगीन हो गया हर किसी की आंख से आसु छलक पड़े।

इन्होंने दी श्रद्धांजलि:- शहीद रामप्रसाद मीना के पार्थिव देह को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंत्री राजेन्द्र यादव एवं भजनलाल जाटव के साथ जम्मूएण्ड कश्मीर राइफल मेजर अंशुल, राजकु मार सूबेदार, समवाय सिंह राठौड़, तीरथ सिंह, दौसा सांसद जसकौर मीणा, जिला कलक्टर पीयुष समारिया, एसपी अनिल बेनिवाल, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना, गोलमा देवी, दौसा विधायक मुरारीलाल मीना, बांदीकुई विधायक, उपखण्ड अधिकारी नीरज मीना, बसवा प्रधान सीताराम मीना, सिकन्दरा प्रधान सुल्तान, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीना, गुढ़ाकटला सरपंच कैलाश चौधरी, मुही सरपंच पंकज शर्मा,भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दौलतराम मीना, बसवा थानाधिकारी दारासिंह, कोलवा थानाधिकारी रविन्द्र चौधरी सहित परिजनों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

मणिपुर में उग्रवादी हमले में हुए थे शहीद
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में उग्रवादियों के हमले में दिलावरपुरा के सपूत राजेंद्रप्रसाद मीणा शनिवार को शहीद हुए थे। इसकी सूचना परिजनों को शनिवार देर शाम लग गई थी, लेकिन शहीद की पार्थिव देह सोमवार को पहुंची। शहीद अपने पीछे पत्नी ममता बाई, एक 7 साल की बेटी काव्या, 5 साल का बेटा योगेश, माता पिता एवं अन्य परिजनों को छोड़कर गए हैं।