6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहंदीपुर बालाजी. हथियारबंद चार बदमाशों ने किया धर्मशाला संचालक पर हमला

dausa दो जनों को हथियारों सहित दबोचा, दो फरारधर्मशाला में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट

2 min read
Google source verification
Mehandipur Balaji. Four armed miscreants attacked Dharamshala operator

दौसा. जिला अस्पताल में भर्ती मेहंदीपुर बालाजी थाने का घायल हिस्ट्रीशीटर।

मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे स्थित एक धर्मशाला संचालक ने चार बदमाशों के खिलाफ अवैध वसूली के लिए फायरिंग व हमले का मुकदमा बालाजी थाने में दर्ज कराया है। मेहंदीपुर बालाजी निवासी पवन अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह गत रात को धर्मशाला के काउंटर पर बैठा था। तभी कार में सवार होकर आए चार जने आए। इनमें निरंजन मीणा के हाथ में पिस्टल व हरकेश मीणा निवासी मीना सीमला के हाथ में कट्टा व हरि योगी व एक अन्य व्यक्ति के हाथों में सरिया था।
इनमें से निरंजन ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक जाने के कारण में बच गया। पिस्टल फायर की आवाज सुनकर धर्मशाला में ठहरे यात्री व स्टाफ मौके पर आ गया। उसके उपरांत इन चारों आरोपियों ने प्रार्थी और स्टाफ के साथ लाठी सरियों से मारपीट की। इसमें स्टाफकर्मी हेमंत कुमार, शैलेंद्र कुमार के चोटे आई। यात्रियों की भीड़ में मौका पाकर चार में से दो जने भाग गए, जबकि दो आरोपी निरंजन व हरिमोहन को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरंजन की तलाशी ली। इसमें उसके पेंट की जेब से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एव हमले के काम में ली गई एक कार बरामद की। उक्त आरोपी द्वारा अचानक हमला किया गया। चोटिल हुए निरंजन मीना व हरि योगी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि निरंजन मीणा निवासी मीणा सीमला तहसील सिकराय, मेहंदीपुर बालाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर चोरी, डकैती, रंगदारी, हफ्ता वसूली सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

महात्मा गांधी स्कूल में चोरी
दौसा . शहर की छतरी वाली ढाणी स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से चोर कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामग्री पार कर ले गए। घटना का पता शनिवार सुबह स्कूल स्टाफ पहुंचने पर लगा। विद्यालय में गत 12 जलाई को भी पोषाहार चोरी की वारदात हो चुकी है। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है।
करंट लगने से युवक घायल
मानपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर धूलकोट स्टैंड पर शनिवार को कृषि यंत्र की दुकान पर हाई वोल्टेज आने से एक युवक घायल हो गया। जिसे सिकराय अस्पताल से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि धूलकोट स्टैंड स्थित दुकान पर गिरधारीलाल सैनी वेल्डिंग मशीन का काम कर रहा था। तभी अचानक ट्रांसफार्मर से हाई वोल्टेज आने पर करंट लगने से वह घायल हो गया। निगम के सहायक अभियंता कमलेश कुमार शर्मा नेे बताया कि करंट लगने से युवक घायल की जानकारी मिली है। फीडर इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है।