10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज में चंदन गुप्ता की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बांदीकुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kuldeep Yadav

Jan 31, 2018

bandikui abvp

बांदीकुई. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से उत्तरप्रदेश के कासगंज में हुए साम्प्रदायिक दंगों में हिन्दू नवयवुक मण्डल अध्यक्ष चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने बताया कि गत 26 जनवरी को निकाली गई यात्रा में साम्प्रदायिक दंगों में आगजनी एवं हत्या की घटनाएं हुई।

इस मामले में चंदन गुप्ता हत्या के आरोपितों को फांसी की सजा दी जाए और शहीद का दर्जा देकर पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, पीडि़त के एक परिजन को राजकीय सेवा में नियुक्ति देकर सम्बलन दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश एवं केन्द्र सरकार ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग की गई।

इसी कड़ी में राजेश पायलट कॉलेज के सामने श्रृद्धांजली सभा आयोजित की गई। इसमें दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की कामना की। गत देर शाम मंगलवार शाम अम्बेडक़र सर्किल पर कैंडल जलाए गए। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर मंत्री अमित सैनी, नगर संयोजक अजय खटाना, एडवोकेट नवीन गुर्जर, राजेन्द्रप्रसाद लाटा कौलाना, दिनेश पचौरी, रमेशचंद सैनी, श्याम अग्रवाल, अरूण वर्मा, राकेश शर्मा, पवन महावर, सुभाष जोशी, मोहित सैनी, मुकेश पाटोली, दिलखुश गुर्जर, राहुल चंदेला एवं राहुल शर्मा शामिल थे।

डीईओ ने किया कार्यशाला का निरीक्षण


बांदीकुई. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाकटला में चल रही कलस्टर स्तरीय सतत एवं व्यापक मूल्यांकन से जुड़ी कार्यशाला का जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार जैन एवं एडीपीसी अशोक शर्मा ने अवलोकन किया। उन्होंने बताया कार्यशाला में शिक्षक रामकुंवार बैरवा, राजेन्द्रप्रसाद तंवर, ज्ञानदेव मीणा एवं संतोष शर्मा के अनुपस्थित मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में कुल 45 संभागी भाग ले रहे हैं और अंग्रेजी एवं गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सीसीई को प्रभावी संचालित किए जाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सिखाई जाने वाली विधा को विद्यालयों शिक्षण कार्य में उपयोग करें। इस मौके पर एपीसी मुकेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे।