दौसा. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उदावला में श्याम सेवा समिति ने लक्ष्मीनारायण मेठी की अध्यक्षता में सभी विद्यार्थियों को गणवेश वितरित की। इस मौके पर बीईईओ बृजमोहन गुप्ता, राजेश ठाकुरिया, शिवदत्त उपमन, एसएमसी अध्यक्ष शम्भूदयाल शर्मा, सुभाष शर्मा, राकेश भारद्वाज, राजकुमार मीना, सुनीता शर्मा आदि थे। बादामी देवी केदारनाथ धार्मिक सेवा संस्थान सदस्य संजय व राकेश खण्डेलवाल की ओर से स्कूल बैग व किताबें वितरित की गई।