
बांदीकुई. बांदीकुई-मेहंदीपुर बालाजी बस यूनियन की ओर से शुक्रवार को विधायक अलकासिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर परमिट वाली बड़ी बसों को मेहंदीपुर बालाजी में पुराने बेरियर तक संचालित कराए जाने की मांग की। इस पर विधायक ने बस चालकों को भरोसा दिलाया कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। बस चालकों ने बताया कि प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर ही बेरिकेटस लगाकर परमिट बसों को रोक दिया गया है। जबकि बिना परिमट (अवैध वाहन) व छोटे वाहन चालक बेरिकेटस से होकर अंदर तक आवाजाही कर रहे हैं।
इससे करीब डेढ़ माह से इन बसों का संचालन नहीं होने से सौ से अधिक परिवारों पर रोजीरोटी का संकट मंडरा रहा है। इस बारे में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की ओर से की गई जांच में भी इन बसों में यात्री भार शून्य होने व बस संचालकों के आर्थिक तंगी से जूझना बताया है। उन्होंने बताया कि वे टैक्स, इंश्योरेंस एवं सडक़ टैक्स के नाम पर लाखों रुपए सरकार को अदा कर रहे हैं। तो फिर सभी वाहनों को समानता के आधार पर पुराने बस स्टैण्ड तक प्रवेश देकर संचालन कराया जाए।
परिमट वाली बड़ी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। इससे दिल्ली, रेवाड़ी, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित कई प्रांतों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में मेहंदीपुर बालाजी के लिए आवाजाही करने वाले श्रृद्धालुओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्योंकि रेाडवेज बसें बायपास होकर गुजरती है।
इस पर विधायक ने मामले की जानकारी कर अपेक्षित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों अजय मिश्रा, विजय कुमार यादव, दिनेशचंद सिंघल, बाबूसिंह , मोहनलाल, गिर्राजप्रसाद राजपूत, भगवानसहाय, बाबूलाल शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल एवं जयसिंह पोषवाल शामिल थे। इस दौरान भाजपा देहात अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्रमोहन तिवाड़ी एवं देवीसहाय शर्मा भी मौजूद थे। (
Published on:
02 Feb 2018 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
