गाजे-बाजे से रवाना हुई पदयात्रा
कालोता. ग्राम पंचायत कालीपहाडी मुख्यालय के खेड़ापति हनुमानजी मन्दिर से शुक्रवार को महंगी महादेव मंदिर के लिए छठी पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। श्रद्धालुओ ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में झंडा पूजन किया। संत सोहनदास ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इसमें श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे, वहीं महिलाएं नाचते गाते चल रही थी। ग्रामीणों ने जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत किया। रामखिलारी, जगदीश, लक्ष्मण, कैलाश, लालूराम, पूरण, दीपक, दिलराज, लल्लूराम मीना, रामफूल, मीठालाल, बाबूलाल, पप्पू मीना आदि मौजूद थे।