27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नया कृषि विधेयक किसानों के हित में -जसकौर

लाड़पुरा में ग्राम चौपाल का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 11 Oct 2020, 6:43 AM IST

नया कृषि विधेयक किसानों के हित में -जसकौर

लालसोट के लाड़पुरा गांव में कृषि विधेयक पत्रक का विमोचन करती सांसद जसकौर मीना।

लालसोट. प्रधानमंत्री किसान कल्याण अभियान के तहत उपखंड के लाड़पुरा गांव में बालाजी धाम मंदिर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता सांसद जसकौर मीना ने कृषि सुधार विधेयक के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस विधेयक को लेकर किसानों को भ्रमित करने के प्रयास कर रहे है। किसानों के नाम राजनीति करना पूरी तरह गलत है। नया कृषि विधेयक पूरी तरह किसानों के हित में है और समर्थन मूल्य पर खरीद पूर्व की तरह चालू रहेगी।
इस विधयेक से किसानों को बिचोलियोंं से मुक्त किया गया, अब किसान अपनी फसल को कही भी बेच सकते हैं। सांसद ने कृषि विधेयक की जानकारी देने वाले पत्रकोंं का विमोचन कर किसानों को भी वितरण किया। नव निर्वाचित सरपंचों का भी सम्मान किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, भाजपा नेता रामबिलाश मीना, जिला उपाध्यक्ष हरकेश मटलाना, रवि हाडा, जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, विधानसभा प्रभारी डॉ शंभूलाल कुई वाला, राजेन्द्र स्वामी, दौलतपुरा मंडल अध्यक्ष रामखिलाड़ी मीना, शिवशंकर जोशी, पप्पूलाल मीना, बलराम बैरवा, दौलतपुरा सरपंच भगवानसिंह, झांपदा सरपंच प्रीतम सिंह, चांदसेन सरपंच कौशल्या देवी, लाडपुरा उपसरपंच शारदा देवी आदि मौजूद थे।

महुवा. विधानसभा क्षेत्र महुवा के भारतीय जनता पार्टी मंडल बालाहेडी व खेड़ला में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। बालाहेड़ी के टुडियाना, बेरखेड़ा, पाखर,रसीदपुरा, नांदना, धौलखेडा, खेड़ला के बड़ागांव, जलालपुर, नाहिडा, साहिडा,सलेमपुर, सिकन्दरपुर, कंचनपुरा, तालचिडी, खिलचीपुर, कुरहाड़पुरा सहित अन्य गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्र किसान-सशक्त किसान के जनजागरण प्रपत्रों का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को बताया गया कि स्वतंत्र किसान सशक्त किसान प्रधानमंत्री के द्वारा संसद में पास हुए कृषि विधेयक से 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चुंगल से मुक्ति मिलेगी। साथ ही अपनी उपज को इच्छा अनुसार मूल पर कहीं भी बेचने की आजादी मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा दौसा जिला उपाध्यक्ष हरदेव पावटा, कार्यकारिणी सदस्य महाराजसिंह खेड़ला, मंडल अध्यक्ष राजबहादुर गुर्जर, बालाहेडी मंडल अध्यक्ष अमरसिंह खींची, राधामोहन हुड़ला, राजेश योगी, उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह, महामंत्री रामवीर गुर्जर, कौशल सरपंच नाहिड़ा, लखन सूबेदार सलेमपुर, मंटेश जलालपुर, सुरेश फौजी, खेमराज मीणा आदि मौजूद थे।

कृषि बिल से किसानों की आय होगी दोगुनी
बडिय़ाल कलांं. केन्द्र सरकार की कृषि योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से कृषि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार पालीवाल ने किसानों को बताया कि बताया कि केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक कृषि बिल से किसानों की आय दोगुना होगी। फ सल बेचने की प्रक्रिया सरल होगी।