6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत समिति क्षेत्र में विकास के नए आयाम होंगे स्थापित

प्रधान ने किया पदभार ग्रहण

2 min read
Google source verification
पंचायत समिति क्षेत्र में विकास के नए आयाम होंगे स्थापित

लालसोट पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना।

दौसा. लालसोट पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान नाथूलाल मीना ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि लालसोट व रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होने से क्षेत्र मेें विकास के नए आयाम स्थापित होंगें। सरकार के स्तर पर कोई कोर कसर नहीं रहेगी। आगामी ढाई साल में ग्रामीण विकास की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणोंं को मिले, इसका हमेशा प्रयास रहेगा। प्रधान नाथूलाल मीना ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि गांवों में मनरेगा के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण को रोजगार मिले।
उन्होंने विकास अधिकारी से कहा कि वे सरकारी वाहन का उपयोग नही करेंगे और प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहुंचकर क्षेत्र की जनता से सीधे रुबरू हो कर उनकी समस्याओंं का निराकरण भी करेंगे। इससे पूर्व समारोह की शुरुआत में प्रधान नाथूलाल मीना, उप प्रधान कैलाश दुसाद समेत सभी पंचायत समिति सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, रामबिलाश खेमवास, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा, रामगढ़ पचवारा प्रधान डॉ. कौशल्या मीना एवं डॉ. मोहनलाल मीना ने भी विचार प्रकट किए। प्रधान नाथूलाल मीना ने सपत्नी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करते हुए पदभार ग्रहण किया । बाद में उद्योग मंत्री ने प्रधान की पहल पर स्थापित किए गए मागदर्शक कक्ष का भी फीता काटकर उद्घाटन किया।
समारोह में पीसीसी के पूर्व सचिव कमल मीना, पूर्व प्रधान रामकली मीना, सावित्री सैनी, सुशीला गुप्ता, गंगासहाय बैरवा, ईश्वरलाल मीना, रामोतार शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र पांखला,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश ककराला, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, रघुनंदन मीना, सुदीप मिश्रा, निर्झरना सरपंच प्रद्युम्न सिंह, डिडवाना सरपंच विनोद फुलवारिया,चौण्डियावास सरपंच पांचीदेवी मीना, महारिया सरपंच रुपंतीदेवी मीना, दीपक पटेल, किशनलाल मीना, सुरज्ञान डोई, आंनदीलाल मीना, विकास अधिकारी दिवाकर मीना, मेवाराम मीना समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा - मीना
समारोह में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने जनता के काम नही करने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दे डाली। उन्होंने लालसोट व रामगढ़ पचवारा के प्रधानों आश्वस्त किया कि कोई भी अधिकारी उनका कहना नही करें, चाहे एसडीओ हो, तहसीलदार हो या बिजली-पानी विभागों के अधिकारी हो, आपके कहने पर दूसरे ही दिन बदल दिया जाएगा। यहां वही अधिकारी रहेगा, जो काम करेगा। जनता के काम मेें कोई कोताही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा।