6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरे पर ना शोभायात्रा निकलेगी ना होगी आतिशबाजी

कोराना संक्रमण महामारी के चलते नहीं होगा दशानन के पुतले का दहन

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Oct 24, 2020

दशहरे पर ना शोभायात्रा निकलेगी ना होगी आतिशबाजी

दशहरे पर ना शोभायात्रा निकलेगी ना होगी आतिशबाजी

दौसा. कोराना संक्रमण महामारी के चलते दशहरे पर इस बार बार ना तो रामजी की शोभायात्रा निकलेगी और ना ही रावण के टीले पर पुतलों का दहन व आतिशबाजी का आयोजन होगा। नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र मीना ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कोविड-19 के तहत सरकार की एडवाइजरी की पालना करते हुए इस बार दशानन के पुतले का दहन नहीं करने का निर्णय किया गया है।


उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्र के दौरान बजरंग मैदान में रामलीला का आयोजन नहीं होने से दशहरे पर श्रीराम की शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष नगर परिषद की ओर से पुतलों को तैयार कराकर रावण के टीले पर दहन किया जाता था।


घर-घर हुई कुलदेवी की पूजा

दौसा. दुर्गाष्टमी पर शनिवार को मंदिरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों ने घरों में कुल देवी की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने कन्याओं का देवी रूप में पूजन कर भोजन कराया तथा उपहार भेंट किए। माता के मंदिरों में आकर्षक झांकियां भी सजाई गई।


कोरोना रूपी रावण का हो अंत
बांदीकुई. वर्तमान में कोरोना रूपी रावण ने कोहराम मचा रखा है। बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव विजयदशमी भी इस बार महामारी को देखते हुए सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा रहा है। ऐसे में कोरोना रूपी रावण के खात्मे को लेकर दशहरे की पूर्व संध्या पर बहरुपिया कलाकार नौशाद ने भगवान राम का रूप धारण कर महामारी के अंत के लिए रावण पर बाण चलाया। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि दशहरे पर जिस तरह बुराई का प्रतीक रावण का पुतला धूं-धूं कर जलता है, उसी तरह कोरोना का भी अब खात्मा हो जाए।