
लालसोट की थोक फल-सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़ एवं बिना मास्क के घूमते लोग।
लालसोट. शहर के गौरव पथ पर पिछले करीब डेढ़ माह से संचालित हो रही थोक फल सब्जी मंडी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के खतरे को एक बार फिर आमंत्रित कर रही है। आलम यह है कि थोक फल सब्जी मंडी में कोरोना एडवाइजरी की सरेआम प्रतिदिन धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और मंडी समिति व उपखण्ड प्रशासन ने भी इस पर गौर करना उचित नहीं समझा है। दौसा जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में गत दिनों हुए कोरेाना विस्फोट के बाद भी लालसोट की थोक फल-सब्जी मंडी के हाालात को लेकर कृषि उपज मंडी समिति व उपखण्ड प्रशासन चुप्पी साधे है।
गौरतलब है कि लालसोट शहर में पूर्व में थोक फल-सब्जी मंडी का संचालन कृषि उपज मंडी परिसर में होता था। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन व कफ्र्यू के दौरान वहां से मंडी का स्थान बदल कर कृषि उपज मंडी के पीछे गौरव पथ पर कर दिया था। शुरुआत के कुछ दिनों तक तो मंडी के हालात कुछ ठीक नजर आए। इस दौरान किसान, दुकानदार व ग्राहक मुंह पर मास्क या गमछा लगाकर नजर आते थे, लेकिन अब मंडी में सुबह सात से लेकर दस बजे तक प्रतिदिन सैकड़ों खरीदार व किसान बिना मास्क व गमछा लगाए ही पहुंचते हैं। आढ़तियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ के चलते सोशल डिस्टेसिंग की पालना तो कोसों दूर तक नजर नहीं आती है। जबकि गत दिनों दौसा जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के डेढ़ दर्जन मामले सामने आने के बाद भी प्रशासन द्वारा मंडी में एडवाइजरी को लागू कराने का कोई प्रयास तक नहीं किया गया है। जबकि मंडी में प्रवेश के दौरान किसान, आढ़तियों व खरीदारोंंं के शरीर का तापमान नापने की मशीन, साबुन या सेनेटाइजर से हाथ धुलवाने का प्रबंध होना चाहिए।(
ि
आस पास के कई जिलों से आते है खरीदार
लालसोट क्षेत्र सब्जी का बड़ा उत्पादक केंद्र है और प्रतिदिन सैकड़ों किसान अपनी सब्जियों को बेचने के लिए यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा थोक फल सब्जी मंडी में प्रतिदिन लालसोट की सीमा पर बसे सवाई माधोपुर, करौली, टोंक व जयपुर जिलों के कई कस्बोंं व गंावों से भी दर्जनों खेरूज खरीदार यहां फल व सब्जियां लेने पहुंचते हैं। यह बड़ी मंडी होने के चलते जयपुर समेत कई मंडियों से प्रतिदिन दर्जनों वाहन फल लेकर यहां पहुंचते है और दर्जनों वाहनों में भर यहां से सब्जियां बड़ी मंडियों तक भी बिकने जाती है। ऐसे में प्रशासन ने शीघ्र ही यहां उचित प्रबंध नहीं किए तो आने वाले दिनों में बड़ा कोरोना विस्फोट होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
सब्जी मंडी में भी होगी कोरोना जांच
ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के खतरे को काबू में करने के लिए आगामी दिनों में रेंडम सेंपल लिए जाएंगे। इसके तहत की सब्जी मंडी में भी कोरोना की जांच की जाएगी।
Published on:
26 Jul 2020 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
